facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोक सभा चुनाव देखने के लिए भाजपा के निमंत्रण पर 10 देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत आए

Advertisement

भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि यह यात्रा पार्टी के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम 'भाजपा को जानो' का हिस्सा है।

Last Updated- May 01, 2024 | 11:53 AM IST
लोक सभा चुनाव देखने के लिए भाजपा के निमंत्रण पर 10 देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत आए, Representatives of political parties from 10 countries came to India on the invitation of BJP to watch the Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर आए 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित पार्टी के कई नेताओं से बातचीत करेंगे।

भाजपा ने कहा कि विदेशी नेताओं को पार्टी के चुनाव अभियान की जानकारी दी जाएगी और उन्हें उसकी रणनीतियों और समग्र चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विदेशी प्रतिनिधि बुधवार को नड्डा से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी बातचीत करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की लिबरल पार्टी, वियतनाम की वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी, बांग्लादेश की अवामी लीग, इजराइल की लिकुड पार्टी, युगांडा की नेशनल रेजिस्टेंस मूवमेंट, तंजानिया की चामा चा मापिनदुजी और रूस की यूनाइटेड रशिया पार्टी उन राजनीतिक दलों में शामिल हैं, जिनके प्रतिनिधि भारत की यात्रा पर हैं।

Also read: PM मोदी को यदि तीसरा कार्यकाल मिला तो PLI योजना का बेहतर ढंग से होगा क्रियान्वयन

श्रीलंका से पोडुजन पेरामुना और यूनाइटेड नेशनल पार्टी, मॉरीशस से मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट, मॉरीशस लेबर पार्टी, मॉरीशस मिलिटेंट मूवमेंट और पार्टी मॉरिशियन सोशल डेमोक्रेट, नेपाल से नेपाली कांग्रेस, जनमत पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी) और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रतिनिधि भी भाजपा के निमंत्रण पर भारत का दौरा कर रहे हैं।

भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि यह यात्रा पार्टी के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम ‘भाजपा को जानो’ का हिस्सा है, जिसे नड्डा ने पिछले साल पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू किया था।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 11:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement