facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Republic Day 2024: परेड से लेकर सांस्कृतिक प्रदर्शन तक, ‘नारी शक्ति’ रही भारत के गणतंत्र दिवस की शान

Advertisement

गणतंत्र दिवस की जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि थे वहीं, 95 सैनिकों की फ्रांसीसी सैन्य टुकड़ी और 30 सदस्यीय फ्रांसीसी बैंड ने हिस्सा लिया।

Last Updated- January 26, 2024 | 8:19 PM IST
Republic Day 2024: From parade to cultural performances of India, 'Women Power' was the main attraction of India's Republic Day Republic Day 2024: परेड से लेकर भारत के सांस्कृतिक प्रदर्शन तक, 'नारी शक्ति' रही भारत के गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड का मुख्य आकर्षण ‘नारी शक्ति’ रही, जो शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर निकली। पहली बार, तीनों सेनाओं की तरफ से पूरी तरह से महिला त्रि-सेवा दल ने परेड में भाग लिया, और भारतीय वायु सेना (IAF), अर्धसैनिक बलों, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और अन्य संगठनों की झांकियों ने अपने-अपने परिचालन में महिलाओं की भागीदारी को प्रदर्शित किया।

16 राज्यों और UTs की झांकियों का किया गया प्रदर्शन

परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों ने हिस्सा लिया, जिसकी इस साल जुड़वां थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ (भारत-लोकतंत्र की जननी) थी। 90 मिनट की परेड, जहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि थे वहीं, 95 सैनिकों की एक फ्रांसीसी सैन्य टुकड़ी और 30 सदस्यीय फ्रांसीसी बैंड टुकड़ी ने भी परेड में हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस की यह परेड भारतीय वायुसेना के 46 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ समाप्त हुई।

भारतीय वायुसेना के बेड़े में क्या-क्या था शामिल?

भारतीय वायुसेना के बेड़े में 29 लड़ाकू जेट, सात परिवहन विमान, नौ हेलीकॉप्टर और एक हेरिटेज विमान शामिल थे, जो छह अलग-अलग बेस से संचालित हो रहे थे। साथ ही 15 महिला पायलटों ने फ्लाईपास्ट के दौरान भारतीय वायुसेना के प्लेटफार्मों का संचालन किया। जिनमें छह लड़ाकू स्ट्रीम से थीं। फ्रांसीसी वायु सेना के ‘फीनिक्स’ (Phoenix) बहुउद्देश्यीय टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट के साथ दो राफेल लड़ाकू विमान (Rafale fighter jets) फ्लाईपास्ट का हिस्सा थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत को दिया धन्यवाद

जैसे ही फ्रांसीसी मार्चिंग टुकड़ी कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ी, दो राफेल जेट (Rafale jets) और एयरबस ए330 (Airbus A330) मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (MRTT) एयरक्रॉफ्ट ने त्रिकोण (triangle) बनाकर उड़ान भरी। राष्ट्रपति मैक्रॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर फ्रांसीसी बैंड और सैन्य टुकड़ियों के लगभग 70,000 दर्शकों के सामने मार्च करते हुए एक वीडियो के कैप्शन में पोस्ट किया, ‘फ्रांस के लिए एक बड़ा सम्मान। धन्यवाद, भारत।’

वंदे भारतम-नारी शक्ति’ के बैनर तले बढ़ी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की शोभा

परेड की थीम ‘नारी शक्ति की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति – संकल्प से सिद्धि’ को प्रदर्शित करते हुए, ‘वंदे भारतम-नारी शक्ति’ के बैनर तले 1,500 नर्तकियों के एक समूह ने परेड की शोभा बढ़ाई।

परफॉर्मेंस में 30 विशिष्ट लोक नृत्य शैलियों को दर्शाया गया, जिनमें कुचिपुड़ी, कथक, भरतनाट्यम, सत्रिया, मोहिनीअट्टम, ओडिसी, मणिपुरी, समकालीन शास्त्रीय नृत्य और हिंदी और अन्य भारतीय भाषा की फिल्मों से प्रेरित नृत्य शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 120 नर्तकियों ने विभिन्न आदिवासी और लोक प्रदर्शन कलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले मुखौटे सजाए, जबकि अन्य 120 नर्तकियों ने गुजरात, मणिपुर, केरल और महाराष्ट्र की पारंपरिक छतरियों (traditional umbrellas) और कलात्मक वस्तुओं के साथ प्रदर्शन किया।

नारी शक्ति पर BJP सरकार का जोर

‘नारी शक्ति’ की थीम महिला सशक्तिकरण पर सरकार के जोर की निरंतरता है। संसद ने सितंबर 2023 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई कोटा सुनिश्चित करने के लिए कानून पारित किया।

दिसंबर में विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी जीत का श्रेय दिया।

‘मोदी की गारंटी’ नाम की अपनी योजनाओं का समर्थन महिलाओं से प्राप्त किया गया, जिसमें सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर और पात्र महिलाओं को मासिक भत्ता देने का वादा भी शामिल है।

Advertisement
First Published - January 26, 2024 | 8:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement