facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Republic Day 2025: इतिहास में पहली बार… भारत की तीनों सेना की होगी ज्वाइंट झांकी, शौर्य देख दहल जाएगा दुश्मन का दिल

इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम संविधान की 75वीं वर्षगांठ है, लेकिन झांकियों का विषय ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है। परेड आज सुबह करीब 10:30 बजे से शुरू होगी।

Last Updated- January 26, 2025 | 8:35 AM IST
Republic Day 2025: For the first time in history… there will be a joint tableau of all three armies of India, the enemy's heart will tremble after seeing the bravery इतिहास में पहली बार… भारत की तीनों सेना की होगी ज्वाइंट झांकी, शोर्य देख दहल जाएगा दुश्मन का दिल

Republic Day 2025: देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। संविधान को लागू हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था। इस गणतंत्र दिवस पर देश संविधान के लागू होने का ‘प्लेटिनम जुबली’ मना रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इस परेड में कुछ ऐसा होने वाला है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। इतिहास में पहली बार देश की तीनों सेनाओं यानी थलसेना (Indian Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air force) की एक ही झांकी होगी। भारतीय सेना की इस ज्वाइंट झांकी का शौर्य देख दुश्मनों के दिल दहल जाएंगे।

कर्तव्य पथ पर पहली बार निकलेगी आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की ज्वाइंट झांकी

इतिहास में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की एक ही झांकी होगी। इससे पहले तीनों सेनाओं की अलग-अलग झांकी होती थी। देश की सेनाओं की ज्वाइंट झांकी निकालने का मकसद तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और समझ को बढ़ावा देना है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, झांकी में युद्ध के मैदान का परिदृश्य दिखाया जाएगा, जिसमें स्वदेशी अर्जुन युद्धक टैंक, तेजस लड़ाकू विमान और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ थल, जल और वायु में समन्वित अभियान का प्रदर्शन किया जाएगा। तीनों सेनाओं की झांकी का विषय ‘सशक्त और सुरक्षित भारत’ होगा।

जब कर्तव्य पथ पर भारत की तीनों सेनाओं की झांकी निकलेगी तो जवानों के कदमताल की गूंज से दुश्मनों के दिल दहल उठेंगें।

Also read: Republic day पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि, भारत के साथ 30 अरब डॉलर का बायलेटरल ट्रेड; कोयला और पाम ऑयल बने सहयोग की नींव

गणतंत्र दिवस की परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी

इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम संविधान की 75वीं वर्षगांठ है, लेकिन झांकियों का विषय ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है। परेड आज सुबह करीब 10:30 बजे से शुरू होगी। परेड दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी।

परेड से पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। परेड सुबह राष्ट्रीय सलामी के साथ शुरू होगी और 90 मिनट तक जारी रहेगी, जो भारत की विरासत और विकास यात्रा को दर्शाएगी।

परेड की शुरुआत 300 कलाकार करेंगे। जानकारी के अनुसार इस बार परेड में 31 झांकियां, 18 मार्चिंग कंटिजेंट और 15 बैंड शामिल होंगे। परेड में कुल 5,000 कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रविवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

First Published - January 26, 2025 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट