facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Republic Day Parade 2024: कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में विमानों ने दिखाए करतब

Republic Day Parade 2024: विमानों ने परेड देखने वाले लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और हवा में अनेक आकृतियां उकेरीं।

Last Updated- January 26, 2024 | 12:13 PM IST
Republic Day parade 2024Republic Day parade 2024
Republic Day parade 2024

कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में आज 54 विमानों/हेलीकॉप्टरों का लुभावना एयर शो देखने को मिला जिसमें फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल के तीन विमान, भारतीय वायु सेना के 46, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर ने फ्लाई पास्ट (सलामी उड़ान) में भाग लिया। विमानों ने परेड देखने वाले लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और हवा में अनेक आकृतियां उकेरीं।

पायलटों ने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘तेजस’, राफेल, एसयू-30, मिग-29 अपग्रेड, पी-8आई, जगुआर, डकोटा, डोर्नियर, सी-17, सी-130जे के साथ-साथ हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ के साथ उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: हथियारों का पता लगाने वाली स्वदेशी प्रणाली ‘स्वाति’, मोबाइल ब्रिजिंग प्रणाली ‘Sarvatra’ का प्रदर्शन

इनके अलावा आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर और अपाचे जैसे पुराने और आधुनिक विमान तेजस, नेत्र, वरुण, वज्रांग, त्रिशूल, अमृत, अर्जन और तंगेल सहित विभिन्न संरचनाओं का प्रदर्शन किया गया।

अंत में, राफेल लड़ाकू विमान ने वर्टिकल चार्ली युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया।

First Published - January 26, 2024 | 12:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट