facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Republic Day Parade: कई प्रदेशों की झांकियों में दिखी नारीशक्ति की झलक

Advertisement
Last Updated- January 26, 2023 | 3:20 PM IST
Republic Day

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और त्रिपुरा की झांकियों में ‘नारी शक्ति’ और महिला सशक्तीकरण की झलक प्रमुखता से दिखी।

केरल ने नारीशक्ति और महिला सशक्तीकरण की लोक परंपराओं को झांकी के जरिये प्रस्तुत किया। इनमें ‘कालरिपायट्टू’ भी शामिल थी जो एक मार्शल आर्ट है और इसका इतिहास 2000 साल से अधिक पुराना है।

केरल में महिला साक्षरता देश में सबसे ज्यादा है और वहां दुनिया का सबसे बड़ा स्वसहायता समूह ‘कुटुम्बश्री’ है। केरल की झांकी के अगले हिस्से में कार्तियानी अम्मा की तस्वीर थी जो 2020 में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुई थीं।

उन्होंने 96 साल की आयु में साक्षरता परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था। कर्नाटक की झांकी में भी नारीशक्ति का जश्न मनाया गया।

झांकी के अगले हिस्से में सुलगिति नरसम्मा की तस्वीर थी जिसमें वह हाथ में बच्चा लिए हुए दिख रही थीं। वह पारंपरिक तरीके से प्रसव कराने में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने सात दशकों में दो हजार से अधिक प्रसव कराएं हैं। कर्नाटक की झांकी के बीच के हिस्से में तुलसी गौड़ा की तस्वीर को पौधारोपण करते हुए दर्शाया गया।

तुलसी विरली प्रजातियों के पौधों की शिनाख्त करने और उन्हें रोपने में विशेषज्ञता रखती हैं। तुलसी पिछले छह दशकों से पर्यावरण संरक्षण का काम कर रही हैं और उन्होंने अब तक 30 हजार से ज्यादा पौधे लगाए हैं।

झांकी के पिछले हिस्से में सालुमरादा थिमक्का की तस्वीर थी। थिमक्का ने अपने जीवनकाल में 8000 से अधिक पौधे लगाए हैं। तमिलनाडु की झांकी भी महिला सशक्तीकरण और राज्य की संस्कृति पर आधारित थी।

झांकी के अगले हिस्से में बुद्धिजीवी महिलाओं की आदर्श अवैयार की मूर्ति थी। महाराष्ट्र की झांकी आजादी के अमृत महोसत्व की पृष्ठभूमि पर आधारित थी और इसमें नारीशक्ति और ‘साढ़े तीन शक्तिपीठ’ को भी प्रदर्शित किया गया। त्रिपुरा की झांकी में प्रदेश की संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी की झलक देखने को मिली।

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement