facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त: अरविंद केजरीवाल

Advertisement

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि लोक सभा चुनाव के पहले चार चरणों में भारतीय जनता पार्टी ‘चारों खाने चित्त हो चुकी है।’

Last Updated- May 16, 2024 | 10:59 PM IST
भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त: अरविंद केजरीवाल, Reservation will end if BJP comes to power: Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि लोक सभा चुनाव के बाद फिर से केंद्र की सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इन लोगों (भाजपा) की पूरी तैयारी है कि अगर ये जीत गए तो संविधान को बदल कर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘पिछले चार-पांच महीने से इन्होंने ‘चार सौ पार’ का शोर मचा रखा है। इन्हें ‘चार सौ पार’ सीट चाहिए क्योंकि ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं और बाबासाहेब आंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसे खत्म करना चाहते हैं।’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि लोक सभा चुनाव के पहले चार चरणों में भारतीय जनता पार्टी ‘चारों खाने चित्त हो चुकी है।’

उन्होंने कहा, ‘जो देश का माहौल है, उस हिसाब से भाजपा चार चरणों में चारों खाने चित्त हो गई है। अब वे स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि 143 सीट से ज्यादा नहीं जीत रहे हैं। 140 करोड़ जनता इन्हें 140 सीट के नीचे पहुंचा देगी।’

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 10:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement