facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रपति के अ​भिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, तीसरे कार्यकाल में तिगुनी गति से करेंगे काम

Advertisement

दोनों सदनों में चर्चा के दौरान विपक्ष के सांसदों ने नीट-यूजी और अन्य परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक के आरोपों पर सरकार को जवाब देने के लिए कहा था।

Last Updated- July 02, 2024 | 10:44 PM IST
Modi will visit America at the end of the month, unlike the much publicized 'Howdy Modi' program of 2019, this time the visit will be low-profile. माह के अंत में अमेरिका जाएंगे मोदी, वर्ष 2019 के बहु प्रचारित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के उलट लो-प्रोफाइल होगा इस बार का दौरा

Parliament Session 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा ​कि उनका लगातार तीसरा कार्यकाल गति और निरंतरता के लिए जनादेश है और उनकी सरकार विकसित भारत के उद्देश्य को पूरा करने के लिए विकास को ‘अगले स्तर’ पर ले जाने के लिए अगले पांच साल में तीन गुना गति से काम करेगी।

राष्ट्रपति के अ​भिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने लोक सभा में कहा कि सरकार प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। दोनों सदनों में चर्चा के दौरान विपक्ष के सांसदों ने नीट-यूजी और अन्य परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक के आरोपों पर सरकार को जवाब देने के लिए कहा था।

2 घंटे 14 मिनट तक चले मोदी के भाषण में इंडिया गठबंधन के सदस्य सदन आसन के समीप आकर ‘मणिपुर को न्याय दो’ के नारे लगाने लगे। प्रधानमंत्री के पूरे भाषण के दौरान विपक्षी नेता नारेबाजी करते रहे। हालांकि प्रधानमंत्री ने जब उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के कारण कई लोगों के मारे जाने पर संवेदना व्यक्त की, उस समय थोड़े समय के लिए विपक्षी सांसद भी शांत हो गए।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और उसके द्वारा शासित राज्यों पर देश में सामाजिक व आ​र्थिक अराजकता का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘बालक बुद्धि’ कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पर अदालत में कई मामले चल रहे हैं।

मोदी ने ‘शोले’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म का उदाहरण देते हुए कांग्रेस नेता पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल को अब से परजीवी पार्टी के रूप में जाना जाएगा जो अपने सहयोगी दलों की कीमत पर फलती फूलती है।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रधानमंत्री को संबो​धन के लिए आमंत्रित किया विपक्षी सांसद शोर मचाने लगे। विपक्षी सदस्यों ने मणिपुर के मुद्दे पर कुछ देर बोलने की अनुमति लोक सभा अध्यक्ष से मांगी जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर के सांसद को बोलने का मौका कल दिया जा चुका है।

प्रधानमंत्री का भाषण खत्म होने के बाद लोक सभा ने सदन के नेता के भाषण में व्यवधान डालने के लिए विपक्ष की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निंदा प्रस्ताव सदन में रखा जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दी गई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाया गया धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हो गया, जिसके बाद लोक सभा को अनि​श्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement