facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RG Kar Doctor Case Verdict: कोर्ट का बड़ा फैसला, रेप और मर्डर केस में संजय रॉय को मिली उम्रकैद की सजा

Advertisement

सियालदह कोर्ट में सुनवाई के दौरान, रॉय ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें फंसाया गया है।

Last Updated- January 20, 2025 | 3:08 PM IST
Kolkata Doctor Rape and Murder Case
RG Kar rape-murder case

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में सिविल कोर्ट का बड़ा फैसला। आरजी कर मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय सोमवार (20 जनवरी) को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

सियालदह कोर्ट में सुनवाई के दौरान, रॉय ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें फंसाया गया है। आरोपी ने कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मुझे फंसाया गया है… आप तय करें कि मुझे फंसाया गया है या नहीं।”

सजा पर बहस के दौरान, रॉय के वकील ने मौत की सजा का विरोध किया और कहा कि यह साबित करना जरूरी है कि दोषी को सुधारना संभव नहीं है।

उन्होंने दलील दी कि “लोक अभियोजक को यह दिखाना होगा कि समाज को दोषी को पूरी तरह से खत्म करने से क्या लाभ होगा।”

दूसरी ओर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के वकील ने सख्त सजा की मांग की। उन्होंने कहा, “हम समाज में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सबसे कड़ी सजा की प्रार्थना करते हैं।”

यह मामला 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रशिक्षु का है, जिसकी लाश 9 अगस्त को एक सेमिनार रूम में मिली थी। इस घटना ने न्याय की मांग के लिए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया।

कोलकाता पुलिस के सिविक वॉलंटियर रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत बलात्कार और धारा 66 व 103(1) के तहत हत्या का दोषी पाया गया। धारा 103(1) के तहत अधिकतम सजा उम्रकैद या मौत की सजा हो सकती है।

इस जघन्य अपराध के बाद कोलकाता हाई कोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंप दी। CBI ने सेशंस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर ध्यान देते हुए डॉक्टरों के लिए कार्यस्थल की सुरक्षा को बढ़ाने के दिशा-निर्देश जारी किए और जांच की प्रगति पर नजर रखी।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 3:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement