facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फर्जी खबरों की पहचान के लिए नियमों में संशोधन पर परामर्श जारी है : रीजीजू

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 5:17 PM IST
Consultation on amendment in rules to identify fake news: Rijiju

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि फर्जी और झूठी खबरों की पहचान से संबंधित नियमों में संशोधन परामर्श प्रक्रिया के तहत है लेकिन इन्हें लागू करने से पहले काफी विचार-विमर्श की जरूरत है।

कानूनी सहायता कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम पूरी चुनाव प्रक्रिया में कुछ खास संशोधन करने पर विचार कर रहे हैं। मैं कोई वादा नहीं कर सकता क्योंकि यह परामर्श प्रक्रिया है जो जारी है। इसलिए फर्जी खबरें, झूठी खबरें और तथ्यों के साथ छेड़छाड़..ये सभी महत्वपूर्ण बातें हैं जिन पर काफी चर्चा की जरूरत है। हम वह कर रहे हैं।’

इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया नैतिक संहिता) संशोधन नियमावली 2023 अधिसूचित की है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए विपक्ष में एकता संबंधी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आह्वान पर केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने कहा कि यह बस सत्तारूढ़ दल की ताकत को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘यह दर्शाता है कि भाजपा बहुत मजबूत है।’ जब उनसे पूछा गया कि जम्मू कश्मीर में चुनाव कब होंगे, रीजीजू ने कहा, ‘यहां तारीखों को लेकर मैं कुछ नहीं बता सकता। क्योंकि मैं कानून एवं न्याय मंत्री हूं। इसलिए मैं यहां कोई घोषणा नहीं कर सकता। चुनाव की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।’

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement