facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AIIMS में शुरू हुआ रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र, अब रोबोट करेगा सर्जरी

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 12:43 PM IST
Delhi AIIM

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एसईटी (कौशल, ई-लर्निंग और टेलीमेडिसिन केंद्र) में अत्याधुनिक सर्जिकल रोबोटिक्स प्रशिक्षण सुविधा का उद्घाटन किया गया है। यह सुविधा एम्स-नई दिल्ली और मेडट्रोनिक पीएलसी के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ‘इंडिया मेडट्रोनिक प्राइवेट लिमिटेड’ के बीच सार्वजनिक-निजी साझेदारी है।

एम्स के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एम्स-नई दिल्ली के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास के नेतृत्व और दूरदृष्टि के तहत स्थापित केंद्र विशेषज्ञ सर्जन को रोबोट-सहायता वाली सर्जरी में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

अधिकारी ने बताया कि सुविधा का उद्घाटन संस्थान को एक बार फिर वैश्विक पटल पर ले आया है क्योंकि एम्स-नई दिल्ली एकमात्र सरकार द्वारा वित्त पोषित चिकित्सा संस्थान है, जो दुनिया के इस हिस्से में सिमुलेशन-आधारित रोबोटिक्स प्रशिक्षण प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि भागीदारी देशभर के सर्जन को प्रशिक्षित करने और के लिए एम्स-नई दिल्ली में नई तकनीक और दशकों की सर्जिकल विशेषज्ञता को एक साथ लाती है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement