facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rojgar Mela 2023: पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 12:01 PM IST
Rojgar Mela 2023

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ (Rojgar Mela 2023) के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्‍त करीब 71 हजार कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र (appointment letter) सौंपे।

नियुक्ति पत्र प्राप्‍त करने वाले युवा देशभर में विभिन्‍न सरकारी विभागों में कनिष्‍ठ अभियंता, लोको-पायलट, तकनीशियन, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कांस्‍टेबल, आशुलिपिक और कनिष्‍ठ लेखाकार, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, अध्‍यापक, नर्स, डॉक्‍टर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर नियुक्‍त किए जाएंगे। प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे जाने से पहले नवनियुक्त कर्मियों ने कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल के बारे में उनसे अपने अनुभव भी साझा किए। पश्चिम बंगाल की सुप्रभा, कश्मीर के श्रीनगर के फैजल शौकत शाह, बिहार के दिव्यांग राजू कुमार और तेलंगाना के वायसी कृष्णा सहित कुछ युवाओं ने प्रधानमंत्री को अपने संघर्षों और अनुभवों के बारे में बताया।

कर्मयोगी प्रबंधन मॉड्यूल विभिन्‍न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्‍त कर्मियों के लिए ऑनलाइन आरंभिक पाठ्यक्रम है। इसमें सरकारी सेवकों के लिए आचार-संहिता, कार्यस्थल पर नैतिकता, सत्यनिष्ठा और मानव संसाधन नीतियां शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान विभिन्न पदों पर चयनित 71 हजार युवाओं को उनके नियुक्ति पत्र सौपे गए थे। इसके पहले रोजगार मेले के माध्यम से करीब 75 हजार नए लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, रोजगार मेला देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 11:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement