facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल में अदाणी समूह के स्वामित्व वाले हाइफा बंदरगाह के चेयरमैन बने रॉन मलका

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 4:52 PM IST
Ron Malka

भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत रॉन मलका ने हाइफा पोर्ट कंपनी (एचपीसी) के कार्यकारी चेयरमैन का पदभार संभाला लिया है। एचपीसी का स्वामित्व अदाणी समूह की अगुवाई वाले संघ के पास है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) और इजराइल के गादोत समूह के संघ ने इजराइल में हाइफा बंदरगाह के 1.18 अरब डॉलर में निजीकरण के लिए पिछले वर्ष जुलाई में बोली जीती थी।

मलका ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘अदाणी ऑनलाइन की तरफ से हाइफा पोर्ट कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन का पद संभालने का आज मुझे जो मौका मिला उससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अदाणी, गादोत के अनुभव तथा विशेषज्ञता के मेल और बंदरगाह कर्मियों के समर्पण से हाइफा पोर्ट समृद्धि की नई ऊंचाइयां छुएगा।’’

मलका 2018 से 2021 तक भारत में इजराइल के राजदूत थे। हाइफा बदंरगाह शिपिंग कंटेनर के मामले में इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा पोत और पर्यटक क्रूज शिप के मामले में सबसे बड़ा बंदरगाह है। अदाणी समूह ने इस वर्ष जनवरी में इस बंदरगाह का आधिकारिक तौर पर अधिग्रहण कर लिया था।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement