facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रोशनी नादर बनीं दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला

Advertisement

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, 3.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 महिला अरबपतियों में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

Last Updated- March 27, 2025 | 10:33 PM IST
Roshni Nadar

एचसीएल टेक्नोलजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर को भारत में तीसरी रैंक हासिल हुई है और वह दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला के रूप में उभरी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि अपने पिता शिव नादर से 47 प्रतिशत हिस्सेदारी के हस्तांतरण के बाद पाई है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, 3.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 महिला अरबपतियों में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने 8.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है। हालांकि पिछले वर्ष से उनकी संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह गिरावट बढ़ते ऋण स्तर, प्रमुख क्षेत्रों में कम मांग और रिलायंस के लिए बढ़ी प्रतिस्पर्धा के कारण आई है, जिससे इसके शेयरों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव बढ़ा है।

अंबानी ने गौतम अदाणी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब भी वापस हासिल कर लिया है, जिनकी संपत्ति में साल-दर-साल 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई और वह 8.4 लाख करोड़ रुपये के साथ भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं। सन फार्मास्युटिकल्स के दिलीप सांघवी 2.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे। उनके बाद विप्रो के अज़ीम प्रेमजी 2.2 लाख करोड़ रुपये के साथ 5वें स्थान पर रहे। देश में अब 284 अरबपति हैं।

यह संख्या पिछले वर्ष से 13 अधिक है, और यह अमेरिका और चीन के बाद विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा डॉलर अरबपति केंद्र बना हुआ है। हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, ‘यह वृद्धि वैश्विक पटल पर देश के बढ़ते आर्थिक प्रभाव को दर्शाती है। भारतीय अरबपतियों की सामूहिक संपत्ति 1 लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है, जो समृद्धि के एक नए युग का संकेत है।

विशेष रूप से इनमें से 62 प्रतिशत अरबपतियों की संपत्ति में वृद्धि हुई है, जो देश में सकारात्मक आर्थिक रुझानों को रेखांकित करती है।’ रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपये है जो देश की समग्र संपत्ति का लगभग एक तिहाई है। मुंबई में भले 11 नए अरबपति जोड़ें हों और इनकी संख्या 90 तक पहुंच गई, लेकिन इस शहर से एशिया की अरबपति राजधानी का दर्जा शांघाई ने छीन लिया है।

हालांकि, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने इस मामले में पेइचिंग और लंदन को पीछे छोड़ दिया, जहां क्रमश: 8 और 7 नए अरबपति बने हैं। देश में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से सबसे अधिक 53 नए अरबपति उभरे हैं, उसके बाद उपभोक्ता वस्तुओं में 35 और औद्योगिक उत्पादों में 32 नए अरबपति बने हैं। सबसे युवा अरबपति रेजरपे के सह-संस्थापक शशांक कुमार और हर्षिल माथुर (34) हैं, जिनमें प्रत्येक के पास 8,643 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement