facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rozgar Mela: 51 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, पीएम मोदी आज सौंपेंगे अप्वॉइंटमेंट लेटर

Advertisement

Rozgar Mela 2023: पीएम मोदी सोमवार (28 अगस्त 2023) सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

Last Updated- August 28, 2023 | 9:48 AM IST
Prime Minister Narendra Modi on Rozgar Mela

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज यानी सोमवार को रोजगार मेला के जरिए 51 हजार युवाओं को अप्वॉइंटमेंट लेटर बाटेंगे। यह नियुक्तिपत्र पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देंगे। यह रोजगार मेला देशभर के 45 लोकेशन पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इसको लेकर बयान जारी किया।

PMO के मुताबिक, 51 हजार लोगों को अप्वॉइंटमेंट लेटर अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए दिए जाएंगे। रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत गृह मंत्रालय विभिन्न सशस्त्र पुलिस फोर्स जैसे – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और दिल्ली पुलिस में भर्ती करेगा।

यह भी पढ़ें : 80 प्रतिशत पेशेवर महिलाओं ने कहा, वर्क प्लेस पर मिल रहे हैं पुरुषों के समान अवसर : सर्वे

जानें Rozgar Mela कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी

पीएम मोदी सोमवार (28 अगस्त 2023) सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। साथ ही PMO की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम इस रोजगार मेले के दौरान युवाओं को संबोधित भी करेंगे। इस रोजगार मेला के जरिए अलग-अलग डिपार्टमेंट में भर्ती की जाएगी। बयान के अनुसार, इस भर्ती के पूरा होने से देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत मिलेगी। CAPF के साथ ही दिल्ली पुलिस को भी सशक्त किया जाएगा। साथ ही आतंकवाद से लड़ने, वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने में भी काफी सहायता होगी।

युवाओं को सशक्त करने के लिए खास कदम

पीएमओ के बयान के मुताबिक, रोजगार मेला युवाओं को और सशक्त करने में सहायता देगा। नवनियुक्तों को इसके तहत ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी के माध्यम से खुद को ट्रेंड भी कर सकेंगे। यहां किसी भी डिवाइस को सीखने के लिए 673 ई-लर्निंग कोर्सेस मौजूद हैं। बता दें कि 22 जुलाई को सातवें रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। उस दौरान PM मोदी ने 70 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्तिपत्र सौंपे थे। देश में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 44 जगहों पर इसका आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ें : G20 Summit 2023 से होटल उद्योग को राहत, कमरों की मांग, किराया महामारी-पूर्व के स्तर पर

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement