facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्‍थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13.48 करोड़ रुपए मंजूर

Advertisement

गहलोत ने जैसलमेर स्थित ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल श्री कालेडूंगर राय मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

Last Updated- June 19, 2023 | 4:16 PM IST
Rs 13.48 crore approved for promotion of religious tourism in Rajasthan

राजस्‍थान सरकार ने नागौर और जैसलमेर सहित कई जगह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13.48 करोड़ रुपए मंजूर क‍िए हैं जिनसे यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। एक प्रवक्‍ता ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ऐसे स्थानों पर यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर, जैसलमेर तथा अलवर के धार्मिक स्थलों पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13.48 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इसके तहत नागौर जिले में बुटाटी में 3.10 करोड़ रुपए, घाटवेश्वर महादेव मंदिर में 1.65 करोड़ रुपये, हरमल दास जी महाराज मंदिर में 1.61 करोड़ रुपये तथा दरगाह हजरत सम्मन बड़ी खाटू में 1.36 करोड़ रुपए सहित कुल 7.74 करोड़ रुपए के विभिन्न पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे।

गहलोत ने जैसलमेर स्थित ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल श्री कालेडूंगर राय मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। उन्होंने अलवर जिले के बानसूर किला स्थित माताजी मंदिर तथा गंगा माता मंदिर, तालवृक्ष में विकास कार्य करवाने के लिए 4.24 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement