facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पटना हवाई अड्डे पर बम होने की अफवाह, अफरा-तफरी मची

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 4:38 PM IST
Bomb threat at Patna airport

पटना में स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में बम रखे होने का दावा करने वाले फर्जी फोन कॉल ने बुधवार को सुरक्षा कर्मियों की नींद उड़ा दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह लैंडलाइन नंबर पर कॉल आने के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया, ‘‘चूंकि सूचना में किसी विशेष जगह का कोई जिक्र नहीं था, इसलिए पूरे टर्मिनल भवन, पार्किंग एरिया और दफ्तर भवनों की सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी की लेकिन कोई बम नहीं मिला।’’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने पीटीआई/भाषा को बताया कि फोन कॉल फर्जी निकला और कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरे परिसर की गहन तलाशी की गई लेकिन कहीं से कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। यात्रियों को असुविधा पहुंचाए बगैर तलाशी अभियान चलाया गया। मामले की आगे जांच की जा रही है।’’

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement