facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Runway Safety: DGCA ने हवाई अड्डों के लिए जारी किए निर्देश, रनवे सेफ्टी टीम बनाई जाएगी

Advertisement

डीजीसीए ने यह निर्देश 2 जनवरी को टोक्यो में हनेडा एयरपोर्ट पर हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए जारी किए हैं।

Last Updated- February 12, 2024 | 10:38 PM IST
Diwali airfares

भारत में हवाई अड्डों पर रनवे से जुड़ी घटनाओं का जोखिम कम करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को विमानन क्षेत्र की कंपनियों को विशेष निर्देश जारी किए।

इन उपायों में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (एटीसी) द्वारा विमान को उड़ान न भरने के लिए सूचित करने के लिए स्टॉप बार्स को ऐक्टीवेट करना, स्टॉप बार्स में गड़बड़ी की स्थिति में आकस्मिक योजना तैयार करना, हवाई अड्डों पर रनवे सेफ्टी टीम तैयार करना और पायलटों, एटीसी कर्मियों, एयरक्राफ्ट मैंटेनेंस इंजीनियरों और एयरपोर्ट चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना शामिल हैं।

डीजीसीए ने यह निर्देश 2 जनवरी को टोक्यो में हनेडा एयरपोर्ट पर हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए जारी किए हैं। इस हादसे में जापान कोस्ट गार्ड का डीएचसी-8 विमान रनवे में घुस गया था, जिससे उसकी टक्कर जापान एयरलाइंस ए350 विमान से हो गई।

इस टक्कर में डीएचसी-8 के 6 क्रू सदस्यों में से 5 की मौत हो गई थी, सिर्फ कैप्टन की जान बच गई। सौभाग्य से, ए350 में सवार सभी यात्री बच गए थे।

जब कोई विमान, व्यक्ति या वाहन रनवे के गलत क्षेत्र में होता है तो इससे उड़ान भरने या उतरने वाले किसी अन्य विमान के साथ दुर्घटना हो सकती है। ऐसी दुर्घटनाओं को ‘रनवे इनकरसंस’ कहा जाता है।

डीजीसीए के अनुसार, भारत में 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 में रनवे पर हुए हादसों की संख्या 40, 25, 15, 35 और 45 रही। डीजीसीए ने हरेक हवाई अड्डे से रनवे सेफ्टी टीम बनाने और इसका सही तरीके से कामकाज सुनिश्चित करने को भी कहा है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement