facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Salman Khan house firing: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में भेजे गए!

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उनकी मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया।

Last Updated- April 16, 2024 | 3:34 PM IST
Actor Salman Khan

मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सलमान खान के आवास पर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों ने घटना से पहले अभिनेता के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी। 24 वर्षीय विक्की गुप्ता और 21 वर्षीय सागर पाल, जो बिहार के रहने वाले हैं, रविवार सुबह बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से फरार थे।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सलमान खान के आवास पर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से सोमवार देर रात पकड़ा गया था। घटना के समय विक्की मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि पीछे बैठे सागर ने कथित तौर पर अभिनेता के घर पर गोलीबारी की थी। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लख्मी गौतम ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि दोनों को मंगलवार सुबह एक उड़ान से मुंबई लाया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उनकी मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 25 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपी व्यक्तियों ने गोलीबारी की घटना से पहले खान के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी।” उन्होंने कहा कि रविवार को आरोपियों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं – एक दीवार पर और दूसरी खान के आवास की गैलरी में लगी।

सलमान खान के आवास पर गोलीबारी की घटना की जांच के दौरान, एक फेसबुक पोस्ट सामने आया था जिसमें गोलीबारी की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस के मुताबिक, यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था। एक अधिकारी ने कहा, “अब तक, अपराध में अनमोल बिश्नोई की भूमिका मुख्य रूप से दिखाई दे रही है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।”

कच्छ-पश्चिम के उप महानिरीक्षक महेंद्र बागड़िया ने मंगलवार को कहा कि सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने के आरोपी दो लोगों ने पूछताछ में कबूल कर लिया है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह द्वारा काम पर रखा गया था। बागड़िया ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सागर और विक्की, जो बिहार के रहने वाले हैं, को बिश्नोई के गिरोह ने खान के घर पर गोलीबारी करने के लिए काम पर रखा था। उन्होंने कहा कि जब सागर ने गोलीबारी की, तो विक्की गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement