facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP की पहली सोलर सिटी बनने को तैयार सांची

Advertisement
Last Updated- June 03, 2023 | 11:22 AM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट

राजधानी भोपाल के निकट रायसेन जिले में स्थित सांची कस्बा जो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल अपने बौद्ध स्तूपों के लिए विश्व प्रसिद्ध है, उसे जल्दी ही मध्य प्रदेश की पहली सोलर सिटी घोषित किया जा सकता है।

ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बताया, ‘सांची को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का काम पूरा हो चुका है। हम केवल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि हम उन्हें जमीन पर भी उतार रहे हैं।’

उल्लेखनीय है कि सांची कस्बा कर्क रेखा पर स्थित है और यह बात उसे सौर ऊर्जा के अवशोषण के लिए आदर्श बनाती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हाल ही में कहा था कि इस परियोजना के तहत सांची के हर घर में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली का पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा।

सोलर सिटी की योजना के तहत शहर में छतों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, सोलर पार्क और पवन ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए है। 5 मेगावॉट और दो मेगावॉट क्षमता के दो सोलर पॉवर स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं।

परियोजना का क्रियान्वयन करने वाली नोडल एजेंसी मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम के मुताबिक सांची में सालाना 30 लाख यूनिट बिजली की आवश्यकता है और वहां सालाना 56 लाख यूनिट बिजली के उत्पादन की व्यवस्था की जा रही है।

सांची को सोलर सिटी बनाने की परियोजना का अधिकांश खर्च सरकारी क्षेत्र की ऊर्जा कंपनियों के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉंसिबिलिटी (CSR) फंड से आया है।

Advertisement
First Published - June 3, 2023 | 11:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement