facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Satpura Bhawan Fire: भोपाल में छह मंजिला सरकारी इमारत में लगी आग बुझाई गई, कोई हताहत नहीं

Advertisement

राज्य सरकार ने आग लगने के संभावित कारणों की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की है।

Last Updated- June 13, 2023 | 12:54 PM IST
Fire
PTI

भोपाल के सतपुड़ा भवन में सोमवार को लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस भवन में मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। अधिकारी ने कहा कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि आग फैलने से पहले लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

अपर मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजोरा ने सुबह दिल्ली से आने के बाद भवन का निरीक्षण किया और बताया, ‘प्रभावित सभी मंजिलों में आग पर काबू पा लिया गया है। छठी मंजिल से अब भी धुआं निकल रहा है और दमकल कर्मियों को इस पर पूरी तरह काबू पाने में करीब दो घंटे लगेंगे।’

आग की जांच के लिए बनी समिति मंगलवार दोपहर एक बजे से अपना काम शुरू करेगी। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, ‘आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करने की थी कि मानव जीवन को कोई नुकसान न हो और आग आस-पास के इलाकों में न फैले और हम इसमें पूरी तरह सफल रहे।’ उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थिति पर नजर रखी और केंद्र सरकार तथा सेना की एक टीम के साथ-साथ कई अन्य एजेंसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग इमारत की तीसरी मंजिल पर सोमवार शाम करीब चार बजे लगी और छठी मंजिल तक फैल गई। प्रदेश सरकार के विभिन्न कार्यालयों वाले इस भवन में लगी आग को बुझाने के लिए सेना, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और तेल कंपनियों, बीएचईएल तथा आसपास के इलाकों से दमकल व पानी के टैंकरों को लगाया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को आग के बारे में अवगत कराया और इसे बुझाने में सहायता मांगी। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने चौहान को आग पर काबू पाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायु सेना के विमान एएन-52 और एक एमआई-15 हेलिकॉप्टर को रात में अग्निशमन अभियान में शामिल होना था, लेकिन उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं पड़ी क्योंकि आग पर देर रात ही काबू पा लिया गया। आग सतपुड़ा भवन की ऊपरी छठी मंजिल और छत तक फैल गई।

आग तथा इमारत से उठते धुएं को शहर में दूर तक देखा जा सकता था। प्रभावित इमारत प्रदेश सरकार के सचिवालय वल्लभ भवन के सामने एक पहाड़ी पर स्थित है। अधिकारियों ने कहा कि आग से कई विभागों के फर्नीचर और दस्तावेज नष्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सेना, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बीपीसीएल, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भेल, मंडीदीप और रायसेन से दमकल कर्मियों को बुलाया गया।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि लगभग 22 दमकल वाहन और 30 से 40 टैंकर आग बुझाने के अभियान में लगे हैं। भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया सूचना के अनुसार और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी और हवा के कारण अन्य मंजिलों तक फैल गई।’

भोपाल नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी रमेश नील ने कहा कि आग शाम करीब चार बजे लगी। उन्होंने कहा, ‘प्रथम दृष्टया फर्नीचर और दस्तावेज आग में नष्ट हुए हैं।’ अधिकारी ने कहा कि नुकसान का सही आकलन बाद में हो सकेगा। इस बीच, राज्य सरकार ने आग लगने के संभावित कारणों की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि समिति में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा, प्रधान सचिव (शहरी प्रशासन) नीरज मंडलोई , प्रधान सचिव (लोक निर्माण विभाग) सुखबीर सिंह और अतिरिक्त महानिदेशक (अग्नि) शामिल हैं। इस बीच, अरेरा हिल्स थाना प्रभारी आर के सिंह ने कहा कि आग ने इमारत के अंदर स्थित आदिवासी कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के फर्नीचर और दस्तावेजों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 12:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement