facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NET की परिधि से बाहर के शोधार्थियों के लिए छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की जाए: Shashi Tharoor

Advertisement

थरूर ने सरकार से आग्रह किया कि NET की परिधि के बाहर के शोधार्थियों को मिलने वाले मानदेय में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए

Last Updated- December 07, 2023 | 5:00 PM IST
Shashi Tharoor
File Photo: Shashi Tharoor

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने गुरुवार को सरकार से आग्रह किया कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की परिधि के बाहर के शोधार्थियों को मिलने वाले मानदेय में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए क्योंकि अनुसंधान और विकास में देश को आगे बढ़ाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार को नेट के दायरे से बाहर के शोधार्थियों से जुड़े विषय का समाधान करना चाहिए और बिना किसी देरी के उन्हें छात्रवृत्ति का नियमित भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।

थरूर ने कहा, ‘‘मैं शिक्षा मंत्री और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष का ध्यान नेट के बाहर के पीएचडी शोधार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति से जुड़ी उनकी खराब स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। ये वे शोधार्थी हैं जिन्हें यूजीसी-नेट परीक्षा के माध्यम से छात्रवृत्ति नहीं मिलती है।’’

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि नेट के दायरे से बाहर के शोधार्थियों को मिलने वाले मानदेय में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement