facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिंधिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘DigiYatra’ सुविधा लॉन्च की, अब आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

Advertisement
Last Updated- December 02, 2022 | 12:29 PM IST

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय राजधानी के हवाई अड्डे पर चेहरे की पहचान के आधार पर हवाई यात्रियों को प्रवेश देने वाली सुविधा ‘DigiYatra’ की गुरुवार को शुरुआत की।

Digiyatra सुविधा से आपका चेहरा ही होगा ‘बोर्डिंग पास’

‘डिजियात्रा’ के जरिए यात्रियों को हवाई अड्डों पर कागज रहित प्रवेश मिल सकेगा और यात्रियों के विवरण का सत्यापन चेहरे की पहचान के जरिए विभिन्न जांच बिंदुओं पर स्वचालित तरीके से होगा। सुरक्षा जांच वाले क्षेत्रों में भी यही प्रणाली काम करेगी। कागज रहित इस सुविधा की शुरुआत गुरुवार को दिल्ली के साथ-साथ वाराणसी और बेंगलूरु हवाई अड्डे पर भी हुई है।

Also Read: Noida International Airport: दूसरे चरण के जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वेक्षण दो सप्ताह में शुरू होने की संभावना

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को ‘डिजियात्रा’ ऐप पर पंजीयन करवाना होगा और अपना विवरण देना होगा। इसमें आधार के जरिए सत्यापन होगा और यात्री को अपनी तस्वीर भी लेनी होगी। हवाई अड्डे के ई-गेट पर यात्री को पहले तो बार-कोड वाला बोर्डिंग पास स्कैन करना होगा और फिर वहां लगी ‘फेशियल रिकग्निशन’ प्रणाली यात्री की पहचान और यात्रा दस्तावेज को सत्यापित करेगी। इस प्रक्रिया के बाद यात्री ई-गेट के जरिए हवाई अड्डे पर प्रवेश सकेगा।

Advertisement
First Published - December 1, 2022 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement