facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEMICON India 2024: प्रधानमंत्री मोदी 11 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया का करेंगे उद्घाटन

Advertisement

पीएमओ ने कहा कि मोदी 11 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन करेंगे।

Last Updated- September 10, 2024 | 6:15 AM IST
Prime Minister Modi
Representative image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक सभा को संबोधित भी करेंगे। पीएमओ ने कहा कि मोदी 11 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन करेंगे। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना रहा है।

इस दृष्टि के अनुसार, सेमीकॉन इंडिया 2024 का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक “शेपिंग द सेमीकंडक्टर फ्यूचर” थीम के साथ किया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि 11 से 13 सितंबर तक होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत की सेमीकंडक्टर संबंधी रणनीति और नीति का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें भारत को सेमीकंडक्टर के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने की परिकल्पना की गई है। इसमें वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गजों के शीर्ष नेतृत्व की भागीदारी देखने को मिलेगी और सेमीकंडक्टर उद्योग के वैश्विक स्तर के दिग्गजों, कंपनियों, विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान किया जाएगा।

पीएमओ के मुताबिक इस सम्मेलन में 250 से अधिक प्रदर्शक और 150 वक्ता भाग लेंगे।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 6:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement