facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Semicon India 2025: सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए सरकारी प्रोत्साहन और खरीद गारंटी जरूरी

Advertisement

इस क्षेत्र के प्रमुख अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि सही सरकारी नीतियां और एक अच्छा माहौल बनाना, देश के सेमीकंडक्टर सपनों को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है।

Last Updated- September 03, 2025 | 10:21 PM IST
semiconductor

सेमीकंडक्टर उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में बुधवार को कहा कि सरकारी प्रोत्साहन, सेमीकंडक्टर चिप एवं इससे जुड़े उत्पादों की सरकारी खरीद, और स्टार्टअप में निवेश भारत को एक ‘उत्पाद बनाने वाले देश’ बनाने में मदद कर सकता है। इस क्षेत्र के प्रमुख अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि सही सरकारी नीतियां और एक अच्छा माहौल बनाना, देश के सेमीकंडक्टर सपनों को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है।

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के अध्यक्ष और एचसीएल इंफोसिस्टम्स के सह-संस्थापक, अजय चौधरी ने कहा कि भारत को अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अब समय आ गया है कि हम एक उत्पाद बनाने वाला देश बनें। अभी भारत में केवल 20-30 कंपनियां ही चिप बना रही हैं, लेकिन हमें ऐसी सैकड़ों कंपनियों की जरूरत है।’ उन्होंने यह भी कहा कि जब देश अपने खुद के उत्पाद बनाने लगे, तब सरकार को शुरुआती बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन और कारोबार के मौके देने चाहिए।

उन्होंने अमेरिका के डीएआरपीए (डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी) मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा, अमेरिका ने एक स्टार्टअप को चुनौती दी, जिसने उत्पाद तैयार किया और सरकार ने उसी कंपनी को कारोबार दिया।
इसी तरह, वाहन के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी यूनो मिंडा के उपाध्यक्ष कार्तिकेय जोशी ने कहा कि सरकार की शुरुआती मांग स्टार्टअप से होनी चाहिए जिससे स्टार्टअप के लिए सफलता के रास्ते खुलते हैं।

अल्फावेव सेमी इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा, ‘सेमीकंडक्टर में एक उत्पाद बनाने के लिए कम से कम 15 साल का अनुभव चाहिए। ऐसे में निर्माताओं को एक तरह की खरीद की गारंटी की जरूरत होती है।’

इंडीसेमिक के संस्थापक निकुल शाह ने कहा कि निवेशकों का भरोसा भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘चीन हर महीने और हर साल तकनीक बदल रहा है और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं, ऐसे में हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा। अगर सरकार एक ही कंपनी की कई परियोजनाओं को मंजूरी दे और निवेशक कंपनियों को चिप बनाने में मदद करें, तो यह अगले कुछ सालों में क्रांतिकारी हो सकता है।’

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement