facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर में सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 5 माह में सबसे कम, प्रतिस्पर्धा और बारिश से मांग पर असर

Advertisement

एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी इंडिया सेवा क्रय प्रबंधन सूचकांक (पीएमआई) का आंकड़ा अक्टूबर में घटकर 58.9 हो गया, जो सितंबर में 60.9 था

Last Updated- November 06, 2025 | 9:12 PM IST
India Composite PMI April 2026

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर प्रतिस्पर्धी दबाव और भारी बारिश के कारण अक्टूबर में पांच महीने के निचले स्तर पर आ गई। गुरुवार को जारी एक सर्वेक्षण से इसका खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि मांग में उछाल और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में राहत से परिचालन स्थितियों में सुधार आया है।

एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी इंडिया सेवा क्रय प्रबंधन सूचकांक (पीएमआई) का आंकड़ा अक्टूबर में घटकर 58.9 हो गया, जो सितंबर में 60.9 था। सूचकांक लगातार चार महीने तक 60 से ऊपर रहा, जिसके बाद यह गिरावट आई है।

सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘अक्टूबर के आंकड़ों ने भारतीय सेवा उत्पादन और नए व्यवसाय में नरमी दिखाई है मगर इसमें अब भी विस्तार की पर्याप्त गुंजाइश है। फिर भी, कंपनियों को आने वाले 12 महीनों के दौरान कारोबारी गतिविधियों में वृद्धि का पूरा भरोसा था।’ इस नरमी के बावजूद सेवा पीएमआई सूचकांक बीते 51 महीनों से 50 के तटस्थ स्तर से ऊपर रहा है।

एचएसबीसी में भारत की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि एक महीने पहले के मुकाबले इस मंदी की मुख्य वजह प्रतिस्पर्धी दबाव और भारी बारिश रही। उन्होंने कहा, ‘इसके बावजूद, सेवा क्षेत्र का पीएमआई अब भी 50 के तटस्थ स्तर और अपने दीर्घकालिक औसत से काफी ऊपर चल रहा है। इनपुट लागत में 14 महीनों में सबसे धीमी वृद्धि हुई है, जिससे कंपनियों को कुछ राहत मिली है। इस बीच, भारत का समग्र पीएमआई क्रमिक आधार पर सितंबर के 61.0 से गिरकर पिछले महीने 60.4 पर आ गया, जिसका मुख्य कारण सेवा क्षेत्र में मंदी है।’

Advertisement
First Published - November 6, 2025 | 9:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement