facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शाह का कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण करती रही है।

Last Updated- May 01, 2024 | 11:21 PM IST
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भाजपा न तो अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को हटाएगी और न ही कांग्रेस को ऐसा करने देगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि चार जून को वह अपनी हार का ठीकरा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर फोड़ने वाली है।

शाह कोरबा लोक सभा क्षेत्र के कटघोरा कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का पोषण करती रही है।

शाह ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी का एक सूत्र है- झूठ बोलो, जोर से बोलो, सार्वजनिक रूप से बोलो। वे कहते हैं कि मोदी जी को बहुमत मिलेगा तो आरक्षण हटा देंगे। उन्होंने मेरा एक ‘फर्जी वीडियो’ प्रसारित किया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि 10 साल से मोदी ने न आरक्षण हटाया, न हटाएंगे।’

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बहुमत का उपयोग अनुच्छेद 370 हटाने, राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने, सीएए लागू करने, तीन तलाक समाप्त करने और नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए किया। दूसरी ओर कर्नाटक में 7 मई को होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले शाह ने भाजपा उम्मीदवार के लिए हावेरी शहर में रोड शो किया।

इसमें भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा कर्नाटक की 25 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि इसकी सहयोगी जद (एस) तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। यहां उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा।

 

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 11:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement