facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट
Live

Market Live Update: इंफोसिस की Danske Bank के साथ 454 मिलियन डॉलर की डील

Advertisement

इस डील के तहत इंफोसिस के पास इस बैंक के डिजिटल सिस्टम में बदलाव करने की जिम्मेदारी होगी।

Last Updated- June 26, 2023 | 5:20 PM IST
Infosys Q4 Results

Share Market LIVE Update: इंफोसिस ने Danske Bank के साथ लांग-टर्म डील का ऐलान किया है। कंपनी ने यह डील बैंक की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जरूरतों को गति देने के लिए किया गया है। इस डील के तहत इंफोसिस के पास इस बैंक के डिजिटल सिस्टम में बदलाव करने की जिम्मेदारी होगी।

इस डील की अवधि 5 साल है और इस अनुमानित समझौते का मूल्य 45.4 करोड़ है। कंपनी ने एक्सचेजों को बताया कि इस डील को तीन साल के लिए रिन्यू भी किया जा सकता है।

आइए, ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 9:24 AM IST
17:18

छह प्रतिशत फिसला श्री सीमेंट्स का शेयर

सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट्स के शेयर (Shree Cement Share Price) में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गई। कंपनी के कथित तौर पर 23,000 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने की रिपोर्ट्स के बीच उसके शेयरों में यह गिरावट आई है।
16:00

Sensex 9 अंक टूटा, Nifty 18,700 के नीचे

लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आज देशी बाजार बेहद कम नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 9 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 26 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,691.20 पर बंद हुआ। ऑटो और हेल्थकेयर शेयरों ने सोमवार को कारोबार में बेहतर प्रदर्शन किया।
14:08

2000 रुपए के नोट को लेकर RBI गवर्नर का बड़ा बयान

RBI गवर्नर दास ने पीटीआई के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ने कहा, "एक बात जो मैं आपको स्पष्ट रूप से बता सकता हूं वह यह है कि हम अभी जो 2,000 रुपये के नोट वापस ले रहे हैं, उसका अर्थव्यवस्था पर कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं पड़ेगा।"
13:28

इंफोसिस ने Danske Bank के साथ डील का किया ऐलान

कंपनी ने यह डील बैंक की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जरूरतों को गति देने के लिए किया गया है। इस डील के तहत इंफोसिस के पास इस बैंक के डिजिटल सिस्टम में बदलाव करने की जिम्मेदारी होगी।
13:27

30 जून को खुलेगा पीकेएच वेंचर्स का आईपीओ

पीकेएच वेंचर्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (PKH Ventures IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जून को खुलेगा और 4 जुलाई को सब्सक्रिप्शन बंद होगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस रेंज 140 से 148 रुपये तय किया है।
12:08

Lulu Group अगले तीन वर्षों में भारत में करेगी निवेश

यूएई स्थित लुलु ग्रुप अगले तीन वर्षों में भारत में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, समूह के चेयरमैन यूसुफ अली ने हैदराबाद में कहा।
12:07

Ideaforge का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला

ड्रोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी आइडियाफोर्ज (Ideaforge IPO) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह 29 जून तक बोली लगाने के लिए खुलेगा रहेगा।
11:14

भारत की जीडीपी वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने का अनुमान

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने सोमवार को भारत की जीडीपी वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा। रेटिंग एजेंसी ने साथ ही कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत की वृद्धि दर सबसे अधिक होगी। घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती के कारण चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष के वृद्धि अनुमानों को अपरिवर्तित रखा गया है। पिछले वृद्धि अनुमान मार्च में घोषित किए गए थे। 
10:23

‘मेक इन इंडिया’ पहल का समर्थन करती है Boeing: CEO कैलहौन

बोइंग के सीईओ डेविड एल कैलहौन ने कहा कि उनकी कंपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘Make In India’ पहल का समर्थन करती है। उन्होंने साथ ही जोड़ा कि कंपनी देश के वाणिज्यिक विमानन बाजार के तेजी से विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कैलहौन ने 23 जून को वाशिंगटन डीसी में मोदी से मुलाकात की थी।
10:16

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 82 के स्तर पर आया।
09:38

सेंसेक्स 63 हजार के पार

वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच सोमवार को स्थानीय स्टॉक मार्केट सपाट खुले। वहीं, शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में हल्की तेजी देखी गई और यह 63 हजार के स्तर को लांघ गया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.3 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। इस बीच, अस्थिरता गेज, भारत VIX, 5 प्रतिशत चढ़ गया।
09:28

आज के कारोबार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों की सोमवार को धीमी शुरुआत रही। दरअसल रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ वैगनर समूह तख्तापलट को रोके जाने के ख़बरों के बीच वैश्विक निवेशक सतर्क बने हुए हैं। सुबह 7:30 बजे SGX Nifty काफी हद तक सपाट था और 18,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
09:19

कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे नकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है। वहीं, SGX Nifty की भी शुरुआत सपाट हुई। आज सुबह, ये 15 अंक लुढ़कर 18,699 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement