facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट
Live

Share Market Live Updates: शेयर बाजार में तेजी; Sensex, Nifty रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Advertisement

अमेरिकी बाजारों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। Dow Jones, NASDAQ Composite और S&P 500 में 1 फीसदी तक की तेजी आई।

Last Updated- June 28, 2023 | 4:36 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Share Market Live: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बाजार जबरदस्त उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए। BSE सेंसेक्स लगभग 500 अंकों की उछाल के साथ नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 155 अंक चढ़कर 18,972.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

बिज़नेस जगत की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 8:42 AM IST
16:05

कैबिनेट ने वैकल्पिक फर्टिलाइजर को बढ़ावा देने के लिये PM-PRANAM योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल घटाने के लिये राज्यों को प्रोत्साहित करने को लेकर बुधवार को नई योजना 'पीएम-प्रणाम' को मंजूरी दी। 
16:04

भारत का वित्तीय क्षेत्र स्थिर एवं मजबूत है: RBI Guv

आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास ने कहा, भारत का वित्तीय क्षेत्र स्थिर एवं मजबूत है।
15:28

Closing Bell: शेयर बाजार में रौनक

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बाजार जबरदस्त उछाल के साथ हरे निशान पर बंद हुए। BSE सेंसेक्स लगभग 500 अंकों की उछाल के साथ नए ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 155 अंक चढ़कर 18,972.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
14:11

सरकार ने 2023-24 सत्र के लिये गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 10 रुपये क्विंटल बढ़ाया

सरकार ने 2023-24 सत्र के लिये गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 10 रुपये क्विंटल बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल किया: सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर।     
11:24

क्या सस्ता होगा म्यूचुअल फंड में निवेश

आज की बैठक के बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करना सस्ता हो सकता है। साथ ही सेबी फंड मैनेजरों के लिए नियमों और कानूनों को सख्त कर सकती है। सेबी ने 18 मई को कहा था, ‘म्यूचुअल फंडों को टीईआर को एक समान बनाना चाहिए, न कि स्कीम के स्तर पर।’  यानी की फंड हाउस की सभी इक्विटी या डेट स्कीम को प्रबंधित परिसंपत्तियों के आधार पर टीईआर चार्ज करना होगा। अगर इस प्रस्तावों को आज की बैठक में लागू किया गया तो इससे म्यूचुअल फंड के निवेशकों की निवेश पर लागत 0.5 से 20 फीसदी तक घट जाएगी।  
09:54

बाजार खुलते ही ऑल टाइम हाई पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स

बाजार आज तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 199.18 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 63,627.28 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी ने खुलते ही ऑल टाइम हाई लगाया है। फिलहाल निफ्टी 57.60 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 18870 पर दिख रहा है।
09:03

आज एक्शन में रहेगा SBI का शेयर

भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई पेंशन फंड (SBI Pension Fund) में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (SBI Capital Market) की पूरी 20 फीसदी हिस्सेदारी का खरीदेगी। इस फैसले से आज शेयर बाजार में एसबीआई के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
08:56

आज होगी कैबिनेट बैठक

आज यानी बुधवार सुबग 10:30 बजे कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। आज की इस कैबिनेट की बैठक में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। जानकारों का कहना है कि आज कुछ अहम मामलों में कैबिनेट कोई बड़ा फैसला ले सकती है
08:29

Byju’s के कर्जदाताओं की अर्जी अमेरिकी अदालत ने नकारी

एडटेक फर्म बायजू की पैरेंट कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ने अपने कर्मचारियों का अगस्त 2022 से मई 2023 तक का भविष्य निधि बकाया कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को भेज दिया है। बायजू ने 10 महीने की अवधि के लिए ईपीएफओ को ₹123.1 करोड़ का भुगतान किया है, जबकि शेष बकाया ₹3.43 करोड़ का भुगतान कुछ दिनों के भीतर करने की प्रतिबद्धता जताई है।
08:27

इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

आज घरेलू बाजार में इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगी फोकस- SBI, HDFC twins, JSW Steel, Vedanta, TCNS, ITC, ABFRL, Titagarh Wagons, Ramco Cements
08:19

कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?

ग्लोबल बाजार से मिल रहे अच्छे संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हो सकती है। वहीं, SGX Nifty में आज सुबह बढ़त देखने को मिली। ये 50 अंक ऊपर चढ़कर 18863 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement