facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹60 करोड़ की ठगी! शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मुंबई के बिजनेसमैन ने लगाया बड़ा आरोप

Advertisement

बिजनेसमैन का आरोप – 2015 से 2023 के बीच ₹60.48 करोड़ बिजनेस के नाम पर लिए, लेकिन खर्च किए निजी कामों में।

Last Updated- August 14, 2025 | 9:14 AM IST
shilpa shetty and Raj kundra

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर मुंबई के एक कारोबारी ने ₹60 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज किया है। NDTV में छपी खबर के मुताबिक, यह मामला उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जिसे कपल ने बिजनेस बढ़ाने के नाम पर लिया और कथित तौर पर निजी खर्चों में इस्तेमाल किया।

शिकायतकर्ता दीपक कोठारी का आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने कपल को ₹60.48 करोड़ दिए। कोठारी के मुताबिक, वह 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से मिले थे। उस समय ये दोनों ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे।

कोठारी के मुताबिक, एजेंट राजेश आर्या ने कंपनी के लिए ₹75 करोड़ का लोन 12% सालाना ब्याज पर मांगा था। लेकिन ज्यादा टैक्स से बचने के लिए आर्या ने सलाह दी कि इस रकम को “निवेश” के रूप में दिया जाए। इसके बाद एक मीटिंग हुई और समय पर पैसा लौटाने के वादे के साथ डील फाइनल हो गई।

अप्रैल 2015 में कोठारी ने पहली किस्त के तौर पर ₹31.95 करोड़ ट्रांसफर किए, लेकिन टैक्स से जुड़ी समस्या बनी रही।

नई डील और झूठे वादे

इसके बाद सितंबर में दूसरी डील हुई। कोठारी का दावा है कि जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच उन्होंने ₹28.54 करोड़ और ट्रांसफर किए। ₹3.19 लाख स्टांप ड्यूटी समेत, उन्होंने कुल ₹60.48 करोड़ कपल को दिए। उनका आरोप है कि अप्रैल 2016 में शिल्पा ने पैसा लौटाने का आश्वासन दिया और पर्सनल गारंटी भी दी, लेकिन रकम वापस नहीं की।

कोठारी का यह भी कहना है कि उन्हें कंपनी पर ₹1.28 करोड़ के इनसॉल्वेंसी केस की कोई जानकारी नहीं थी, और उनके बार-बार पैसे लौटाने के अनुरोध पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

2015 से 2023 तक साजिश का आरोप

शिकायत में कोठारी ने आरोप लगाया कि 2015 से 2023 के बीच इस कपल ने सुनियोजित साजिश के तहत बिजनेस विस्तार के नाम पर पैसा लिया और उसे निजी खर्चों में इस्तेमाल किया। पहले यह केस जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ, लेकिन ₹10 करोड़ से ज्यादा की रकम होने के कारण इसे इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) को सौंप दिया गया।

पहले भी विवादों में रहा कपल

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम पहले भी विवादों में आया है। 2024 में ED ने ₹97.79 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी, आरोप था कि उन्होंने बिटकॉइन के जरिए भारी रकम जुटाई। नवंबर 2024 में मनी लॉन्ड्रिंग और मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने-फैलाने के मामले में कुंद्रा के घर और ऑफिस पर छापेमारी भी हुई थी।

Advertisement
First Published - August 14, 2025 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement