facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

Advertisement

अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Last Updated- February 12, 2024 | 11:05 PM IST
Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र की राजनीतिक पिच पर शिवसेना-एनसीपी की राह पर अग्रसर कांग्रेस,Opposition on Maharashtra's political pitch - Democrat Congress on NCP's path

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ऐसी अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चव्हाण (65) ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी। चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘आगे-आगे देखो होता है क्या।’

फैसला एक-दो दिन में करूंगा: चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है और एक दो दिनों में अपने अगले राजनीतिक कदम पर फैसला करेंगे। चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी में होने वाली किसी भी बात को लेकर सार्वजनिक मंच पर चर्चा नहीं करने जा रहा हूं।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह अगले दो दिनों में इस पर फैसला करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा में शामिल होंगे, चव्हाण ने कहा, ‘मैंने भाजपा में शामिल होने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, भाजपा की कार्य प्रणाली के बारे में नहीं जानता।’

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement