facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Sikkim Floods: सिक्किम बाढ़ में 8 सैनिकों सहित 27 लोगों की मौत, 141 लोग अब भी लापता

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जिलों के बीच सड़क संपर्क टूट गया है और पुल बह गए हैं। उत्तरी सिक्किम में संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।’

Last Updated- October 07, 2023 | 2:01 PM IST
Sikkim flash flood death toll rises to 27, search operations continue for 141 people missing

Sikkim Floods: सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 27 हो गई। इस बीच, लापता 141 लोगों की तलाश का काम जारी है।

भू राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव एवं राज्य राहत आयुक्त की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तड़के बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में आठ सैनिकों सहित 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा बाढ़ से 1,200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 13 पुल बह गए हैं।

एक और सैनिक का मिला शव

इस बीच, एक और सैनिक का शव पश्चिम बंगाल से शनिवार को बरामद हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि 27 लोगों में से चार की मंगन जिले में, छह की गंगटोक जिले में और नौ लोगों की मौत पाकयोंग में हुई। त्रासदी में आठ सैनिक भी मारे गए हैं।

Also Read: Sikkim Floods: मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 142 लापता लोगों की तलाश जारी

राहत-बचाव कार्य जारी

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक विभिन्न इलाकों से 2,413 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं 6,875 लोगों ने राज्य भर में बनाए गए 22 राहत शिविरों में आश्रय ले रखा है।

रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ से 26 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें कहा गया है कि अचानक आई बाढ़ से चार जिलों – मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची में 25,065 लोग प्रभावित हुए हैं।

Sikkim के CM ने जारी किया राहत राशि

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य में अचानक आई बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि और राहत शिविरों में शरण लिए प्रत्येक व्यक्ति को दो-दो हजार रुपये की तत्काल राहत देने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हम नुकसान के बारे में सटीक विवरण नहीं दे सकते। इसका पता तब चलेगा, जब एक समिति गठित की जाएगी और वह अपना विश्लेषण पूरा करेगी। हमारी पहली प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाना और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करना है।’

Also Read: Sikkim Floods: चेतावनी प्रणाली से पहले ही आ गई आपदा!

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जिलों के बीच सड़क संपर्क टूट गया है और पुल बह गए हैं। उत्तरी सिक्किम में संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।’ उन्होंने कहा कि बरदांग इलाके से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से आठ के शव निचले इलाकों के विभिन्न हिस्सों से बरामद किए गए हैं, जबकि एक को बचा लिया गया है और बाकी लापता जवानों की तलाश सिक्किम व उत्तर बंगाल में जारी है।

रक्षा विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बरदांग में घटनास्थल पर सेना के वाहनों को कीचड़ से बाहर निकाल लिया गया है। इसमें बताया गया है कि तलाश अभियान में श्वान दल और विशेष राडार का इस्तेमाल किया जा रहा है।

First Published - October 7, 2023 | 2:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट