facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीतारमण ने अदाणी मामले पर प्रधानमंत्री के खिलाफ बेबुनियाद आरोप के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 4:27 PM IST
Budget 2024 LIVE UpdatesFinance Minister Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अडाणी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे आरोप लगाने की आदत हो चुकी है।

सीतारमण ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी वास्तव में सोचते हैं कि अदाणी को ये सब चीजें (अनुचित लाभ) दी गई हैं, तो यह सच नहीं है।’’

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मैं यह भी कहना चाहती हूं कि उन्हें प्रधानमंत्री के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत हो चुकी है। हम 2019 के चुनावों से पहले इसे देख चुके हैं, अब वह फिर से ऐसा कर रहे हैं। वह इन सब झूठे आरोपों से कोई सबक नहीं सीखते हैं।’’

सीतारमण ने यह भी सवाल किया कि गांधी ने केरल सरकार द्वारा अडाणी को दिए गए ‘‘अनुचित लाभ’’ और राजस्थान में कंपनी की एक सौर ऊर्जा परियोजना के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘यह (तत्कालीन) कांग्रेस सरकार (केरल में) थी, जिसने अदाणी को विझिंजम बंदरगाह दिया था। यह किसी निविदा के आधार पर नहीं दिया गया था। अब वह (कांग्रेस) सरकार नहीं है, बल्कि माकपा नीत सरकार है। लेकिन उन्हें यह पूछने और मांग करने से किसने रोका कि केरल उस आदेश को रद्द कर दे?’’ सीतारमण ने कहा, ‘‘(कांग्रेस शासित) राजस्थान में अडाणी को ‘‘समूची सौर ऊर्जा परियोजना’’ दी गई है। राहुल गांधी को किसने रोका है?’’

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement