facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 की अहम बैठक से पहले सीतारमण ने अमेरिकी वित्त मंत्री येलेन से की मुलाकात

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 3:28 PM IST
Nirmala sitaraman

भारत की अध्यक्षता में जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की पहली बैठक से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन से यहां गुरुवार को मुलाकात की।

एफएमसीबीजी की बैठक 24-25 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। इस मुलाकात में सीतारमण और येलेन ने 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत ‘जी20 फाइनेंस ट्रेक’ की प्राथमिकताओं के बारे में बात की।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने, वैश्विक कर्ज संवेदनशीलताओं, क्रिप्टो परिसंपत्तियों और स्वास्थ्य जैसे विषयों के अलावा ‘जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप (जीईटीपी)’ के बारे में बात की।’’

इसमें कहा गया कि दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि कोविड-19 महामारी से जो सबक मिले हैं वे व्यर्थ नहीं जाने चाहिए और भविष्य में इस प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए अधिक तैयारी करने की जरूरत है।’’ इससे पहले, सीतारमण ने इटली के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री एवं जियानकार्लो जिओरगेट्टी से भी मुलाकात की।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 3:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement