facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीतारमण ने औद्योगिक गलियारे के संचालन का मुद्दा हल करने के लिए राज्यों से मांगा समर्थन

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 10:53 PM IST
Nirmla sitaraman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने औद्योगिक गलियारे के संचालन के मुद्दे को हल करने के लिए मंगलवार को राज्यों का समर्थन मांगा। औद्योगिक गलियारे का संचालन भूमि अधिग्रहण, बाहरी आधारभूत लिंकेज लागू करने की सुविधा आदि के जरिये किया जा सकता है।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के दौरान अनुरोध किया कि आर्थिक विकास के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। औद्योगिक गलियारे के मुद्दों को हल करने के लिए सभी राज्यों को सामूहिक रूप से टीम इंडिया के रूप में कार्य करना चाहिए।’

मंत्री ने शीर्ष निगरानी प्राधिकरण राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की दूसरी बैठक में कहा कि औद्योगिक गलियारे का ध्येय नए स्मार्ट औद्योगिक शहरों की स्थापना करना है। प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टरप्लान का हिस्सा यह ट्रस्ट है।

इस ट्रस्ट का लक्ष्य गुणवत्तापरक आधारभूत ढांचे का निर्माण करना है और विनिर्माण के लिए निवेश आकर्षित करना है। इस क्रम में निवेश आकर्षित करने के लिए जमीन के भूखंड तैयार किए जाएंगे। इस निवेश की बदौलत भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखला में स्थान मिलेगा।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement