facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आ​र्थिक ​स्थिरता और वृद्धि के लिए जारी रहेंगे सुधार: सीतारमण

Advertisement

दफ्तर संभालने के बाद सीतारमण ने अपने मंत्रालय के वि​भिन्न विभागों के सचिवों से नीतिगत मसलों की जानकारी ली।

Last Updated- June 12, 2024 | 10:44 PM IST
सरकार पैसा दे रही, निजी क्षेत्र हुनर दे अच्छे कर्मचारी ले: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, Government is giving money, private sector should give skills and get good employees: Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त एवं कंपनी मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी बुधवार को संभाल ली। उन्होंने कहा कि 2014 से शुरू हुए सुधार जारी रहेंगे, जिनसे भारत को व्यापक आ​र्थिक ​स्थिरता और वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।

कार्यभार ग्रहण करते समय सीतारमण ने बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद पिछले कुछ समय में भारत ने किस तरह शानदार वृद्धि की है और अगले कुछ वर्षों में अर्थव्यवस्था से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने पिछले 10 साल के दमदार नेतृत्व एवं वृद्धि पर केंद्रित शासन की बात की, जिनकी बदौलत वि​भिन्न क्षेत्रों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं और शानदार एवं मजबूत अर्थव्यवस्था तैयार करने में मदद मिली है।

नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्री का स्वागत वित्त सचिव टीवी सोमनाथन और वित्त एवं कंपनी मामलों के मंत्रालय के अन्य सचिवों तथा वरिष्ठ अ​धिकारियों ने किया। दफ्तर संभालने के बाद सीतारमण ने अपने मंत्रालय के वि​भिन्न विभागों के सचिवों से नीतिगत मसलों की जानकारी ली।

वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार उन्होंने अपने विभागों से राजग सरकार के विकास के एजेंडा को नए उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए कहा ताकि प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना साकार किया जा सके। सीतारमण ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों का जीवन सुगम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए कदम उठाए जाते रहेंगे।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement