facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi: गर्मी से राहत दिलाएगा सोलर एनर्जी से चलने वाला ‘कूलिंग हट’, जल्द होने जा रहा है शुरू 

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि एक छोटी झोपड़ी के आकार में डिजाइन की गई इस संरचना में चारों ओर पारंपरिक खस घास की गद्दी लगाई जाएगी और साथ ही पानी के छिड़काव वाली प्रणाली भी होगी

Last Updated- May 28, 2026 | 7:22 PM IST
colling Hut
फोटो: एआई जेनरेटेड

दिल्ली सरकार ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक नई पहल की है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सोलर एनर्जी से चलने वाला एक पब्लिक ‘कूलिंग हट’ को प्रैक्टिकल ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की अन्य संरचनाओं को तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत कूलिंग सुविधाओं से लैस छायादार विश्राम स्थल उपलब्ध कराए जाएंगे।

शालीमार बाग में बनेगी खास सुविधा 

अधिकारी ने बताया कि एक छोटी झोपड़ी के आकार में डिजाइन की गई इस संरचना में चारों ओर पारंपरिक खस घास की गद्दी लगाई जाएगी और साथ ही पानी के छिड़काव वाली प्रणाली भी होगी, जिससे अंदर बैठे लोगों को प्राकृतिक रूप से ठंडक का अनुभव होगा। अधिकारी के अनुसार, निर्माणाधीन यह सुविधा मई के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जून के पहले सप्ताह में शालीमार बाग में इसका उद्घाटन करेंगी।

Also Read: भारत को मजबूत बॉन्ड मार्केट की जरूरत, वैश्विक अनिश्चितता से बढ़ा जोखिम: CareEdge 

‘कूलिंग हट’ में क्या-क्या होगी सुविधा?

‘कूलिंग हट’ में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, ठंडा पानी पीने के लिए डिस्पेंसर और मोबाइल फोन चार्ज करने के सॉकेट उपलब्ध होंगे। छत पर लगे सोलर पैनल इस सुविधा को बिजली प्रदान करेंगे, जिससे यह ऊर्जा-कुशल और भीषण गर्मी के महीनों के दौरान उपयोग के लिए उपयुक्त होगी। उन्होंने बताया, “इस पहल का उद्देश्य एक सार्वजनिक शीतलन क्षेत्र तैयार करना है, जहां लोग, विशेष रूप से मजदूर, यात्री और भीषण गर्मी से प्रभावित निवासी, कुछ देर बैठकर गर्मी से राहत पा सकें।”

लू से राहत देगा कूलिंग हट 

खस घास और पानी के छिड़काव से उत्पन्न होने वाली धुंध से आसपास का तापमान कम होने और लू लगने जैसी गर्मी से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि शालीमार बाग में स्थापित यह ‘कूलिंग हट’ एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में कार्य करेगा और अगर जनता की प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही और यह मॉडल कारगर साबित हुआ, तो आने वाले महीनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी प्रकार की संरचना स्थापित की जा सकती हैं।

Advertisement
First Published - May 28, 2026 | 7:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement