facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Uttar Pradesh: बिजनौर में इंजन से अलग हो गयीं ट्रेन की कुछ बोगी

Advertisement

अधिकारियों ने बताया ‘सुबह करीब चार बजे कुछ तकनीकी समस्या के कारण धनबाद जा रही एक ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन और अन्य बोगियों से अलग हो गईं।’’

Last Updated- August 25, 2024 | 10:48 AM IST
train
Representative Image

बिजनौर जिले में रविवार को धनबाद जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन से अलग हो गईं और पीछे रह गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘सुबह करीब चार बजे कुछ तकनीकी समस्या के कारण धनबाद जा रही एक ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन और अन्य बोगियों से अलग हो गईं।’’

उन्होंने बताया कि ट्रेन को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। अधिकारी ने बताया कि किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘‘रेलवे अधिकारी मौके पर हैं और ट्रेन जल्द ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।’’

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब दो स्लीपर बोगियों के बीच ‘कपलिंग’ (बोगियों को एक-दूसरे से जोड़ने वाला उपकरण) अलग हो गई। कपलिंग को ठीक कर दिया गया और ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

इस बीच, स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में यात्रा कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के 200 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए तीन बसों की व्यवस्था की। अभ्यर्थियों को उनके संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। गंगा सतलुज एक्सप्रेस पंजाब के फिरोजपुर और झारखंड के धनबाद के बीच चलती है।

Advertisement
First Published - August 25, 2024 | 10:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement