facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कुछ लोग जानबूझकर चीन मुद्दे के बारे में गलत जानकारी फैला रहे : S Jaishankar

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 12:00 AM IST
External Affairs Minister Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि कुछ लोग जानबूझकर चीन मुद्दे के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं।

जयशंकर ने कहा कि 1962 में चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया था, जबकि कुछ लोग ऐसा बताते हैं कि यह हाल ही में हुआ है। यहां पुणे में अपनी किताब ‘द इंडिया वे’ के मराठी अनुवाद ‘भारत मार्ग’ के विमोचन के मौके पर जयशंकर ने सवाल-जवाब सत्र के दौरान यह बात कही। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी जल समझौते (आईडब्ल्यूटी) को लेकर कहा कि यह एक तकनीकी मामला है और दोनों देशों के सिंधु आयुक्त इस मुद्दे पर एक-दूसरे से बात करेंगे।

भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध को लेकर कुछ लोगों या राजनीतिक दलों के नेताओं के भारत सरकार पर विश्वास की कमी के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री ने कहा कि विपक्ष में कुछ लोग हैं जिनकी ऐसी सोच है जिसे समझना उनके लिए बेहद मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसे लोग जानबूझकर चीन के बारे में गलत खबरें या जानकारी फैलाते हैं।

जयशंकर ने कहा, ‘‘अगर आप पूछना चाहते हैं कि उन्हें भरोसा क्यों नहीं है, वे लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं, चीन के बारे में गलत खबर क्यों फैला रहे हैं? मैं इन सवालों का जवाब कैसे दे सकता हूं? क्योंकि मैं जानता हूं कि वे भी राजनीति कर रहे हैं। कभी-कभी वे जानबूझकर ऐसी खबरें फैलाते हैं और वे जानते हैं कि यह सच नहीं है।’’

विदेश मंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कभी-कभी वे कुछ जमीन की बात करते हैं, जिसे चीन ने 1962 में ले लिया था। लेकिन वे आपको सच नहीं बताएंगे। वे आपको यह आभास कराएंगे कि यह घटना कल ही हुई थी।’’

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement