facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोनिया गांधी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ली राज्य सभा सदस्य की शपथ

Advertisement

सोनिया गांधी पहली बार राज्य सभा की सदस्य बनी हैं। उन्होंने सदन के नेता पीयूष गोयल और कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में शपथ ली।

Last Updated- April 04, 2024 | 10:57 PM IST
Sonia Gandhi, Railway Minister Ashwini Vaishnav took oath as Rajya Sabha member सोनिया गांधी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ली राज्य सभा सदस्य की शपथ

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 14 सांसदों ने गुरुवार को राज्य सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन में उन्हें शपथ दिलाई। सोनिया गांधी ने राजस्थान से उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली जबकि वैष्णव ने ओडिशा से राज्य सभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

कर्नाटक से कांग्रेस नेता अजय माकन और सैयद नासिर हुसैन, उत्तर प्रदेश से भाजपा नेता आरपीएन सिंह और पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समिक भट्टाचार्य उन 14 नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने राज्य सभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर बिहार से निर्वाचित संजय कुमार झा, ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल से सुभाशीष खूंटिया और देबाशीष सामंत्रे जबकि राजस्थान से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित मदन राठौड़ ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली।

आंध्र प्रदेश से वाईएसआरसीपी नेता गोला बाबू राव, मेधा रघुनाथ रेड्डी और येरम वेंकट सुब्बा रेड्डी ने भी राज्य सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। सभी ने बाद में राज्य सभा सभापति के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। राज्य सभा सचिवालय ने बताया कि ओडिशा और राजस्थान से शपथ लेने वाले सदस्यों का कार्यकाल गुरुवार से आरंभ हुआ जबकि आज शपथ लेने वाले सदस्यों का कार्यकाल बुधवार से आरंभ माना जाएगा।

सोनिया गांधी पहली बार राज्य सभा की सदस्य बनी हैं। उन्होंने सदन के नेता पीयूष गोयल और कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं। राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी सी मोदी भी इस मौके पर मौजूद थे।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 10:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement