facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Special Session: संसद की पुरानी बिल्डिंग में कामकाज का आज आखिरी दिन, PM मोदी 11 बजे LS को करेंगे संबोधित

Advertisement

संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 'संविधान सभा से शुरू होकर 75 वर्षों की संसदीय यात्रा - उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख' विषय पर चर्चा शुरू करेंगे।'

Last Updated- September 18, 2023 | 10:45 AM IST
PM Modi to address LOK Sabha in the special session of parliament

कई दिनों से लग रहे कयासों का दौर अब खत्म हो गया है। संसदीय Special Session की शुरुआत सोमवार यानी 18 सितंबर से संसद की पुरानी बिल्डिंग में शुरू होने जा रही है। इसके बाद, सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत 19 सितंबर को नई बिल्डिंग यानी सेंट्रल विस्टा में होगी। इसके साथ ही संसद की पुरानी बिल्डिंग का आज अंतिम सेशन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद की 75 साल की यात्रा पर लोकसभा में चर्चा शुरू करेंगे।

सत्र की शुरुआत से पहले PM मोदी ने मीडिया से बातचीत में भारत के चंद्रमा मिशन और G20 शिखर सम्मेलन की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संसद के इस सत्र की अवधि भले ही छोटी है, लेकिन यह बड़े अवसर पर हो रहा है; यह ऐतिहासिक घटनाक्रमों का सत्र है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे बैठक शुरू होने के तुरंत बाद उनके सदन में बोलने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा, प्रधानमंत्री ‘संविधान सभा से शुरू होकर 75 वर्षों की संसदीय यात्रा – उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख’ विषय पर चर्चा शुरू करेंगे।

मंगलवार को विधानमंडल के पास बने नए भवन में स्थानांतरित होने से पहले यह मौजूदा भवन में कामकाज का आखिरी दिन होने जा रहा है।

Also Read: All Party Meeting : कई दलों ने महिला आरक्षण विधेयक लाने पर जोर दिया

महिला आरक्षण विधेयक हो सकता है पारित

संसदीय Special Session की पूर्व संध्या पर रविवार की पारंपरिक सर्वदलीय बैठक में, विपक्ष और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सहयोगियों सहित कई प्रतिभागियों ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए एक स्वर में बात की और अपनी सहमति जताई। उन्होंने सरकार से पांच दिवसीय विशेष सत्र में इसे पारित कराने का आग्रह किया। गौरतलब है कि नए सेशन का मुख्य आकर्षण इस वर्ष गणेश चतुर्थी के त्योहार के दिन 19 सितंबर को कार्यवाही को नए संसद भवन में स्थानांतरित करना होगा।

मंगलवार को होगी नई बिल्डिंग में संसद की नई शुरुआत

लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य मंगलवार सुबह ग्रुप फोटो के लिए इकट्ठा होंगे और फिर नए भवन में जाने से पहले, भारतीय संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए एक समारोह में भाग लेंगे।

Also Read: ओडिशा सरकार यात्री परिवहन एवं माल ढुलाई के लिये 3000 करोड़ रुपये की योजना शुरू करेगी

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता राम मोहन नायडू ने रविवार को कहा कि उन्होंने सोमवार से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में आंध्र प्रदेश के लिए ‘विशेष श्रेणी’ का दर्जा देने की मांग रखी। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में सर्वदलीय बैठक हुई। टीडीपी सांसद ने महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने और पारित करने में अपनी पार्टी के समर्थन और सहायता की भी पेशकश की।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement