facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

St. Stephen’s College: मॉर्निंग असेंबली में नहीं आने पर 100 छात्र सस्पेंड, कॉलेज से बाहर करने की भी धमकी

Advertisement

ईमेल में इन प्रथम वर्ष के छात्रों को सुबह की सभाओं में कम उपस्थिति के कारण प्रधानाचार्य से अपने माता-पिता के साथ आकर मिलने के लिए कहा गया था।

Last Updated- February 20, 2024 | 2:13 PM IST
CUET-UG 2023 exam

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के सेंट स्टीफंस कॉलेज (St. Stephen’s College) के फर्स्ट ईयर के 100 से ज्यादा छात्रों को कथित तौर पर मॉर्निंग असेंबली में शामिल नहीं होने के कारण सस्पेंड कर दिया गया। टीचर्स और छात्रों ने मंगलवार को यह दावा किया।

फर्स्ट ईयर वर्ष के छात्रों द्वारा सोमवार को प्रिंसिपल जॉन वर्गीज को भेजे गए एक ईमेल के अनुसार, कथित तौर पर मॉर्निंग असेंबली में अनुपस्थित रहने के कारण छात्रों को अपने माता पिता के साथ प्रधानाचार्य से मिलने के लिए कहा गया था जिसमें वह विफल रहे।

इसके कारण उन्हें दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वर्गीज की ओर से इस मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

छात्रों ने वर्गीज को किए ईमेल में कहा “हम आपको 17 फरवरी, 2024 (शनिवार) को सेंट स्टीफंस कॉलेज के 100 से अधिक प्रथम वर्ष के छात्रों को भेजे गए ईमेल के संबंध में लिख रहे हैं, जिसमें उन्हें दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं से निलंबित करने की बात कही गई है।”

उन्होंने कहा “चार फरवरी 2024 (रविवार) को भेजे गए ईमेल के जवाब में कई छात्रों द्वारा इतने कम समय में प्रधानाचार्य से अभिभावकों को मिला पाना मुश्किल था क्योंकि उनके माता पिता दिल्ली एनसीआर में नहीं रहते हैं ।’’

ईमेल में इन प्रथम वर्ष के छात्रों को सुबह की सभाओं में कम उपस्थिति के कारण प्रधानाचार्य से अपने माता-पिता के साथ आकर मिलने के लिए कहा गया था। छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों को भेजे गए एक ईमेल में बताया गया है कि उनके बच्चों को दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने की अनुमति नही दी जाएगी। यह ईमेल प्रधानाचार्य के निजी सचिव द्वारा लिखा गया।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 2:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement