facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लंपी वायरस का टीकाकरण तेज करें राज्य : केंद्र सरकार

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 10:20 PM IST
Universal Cattle Insurance Scheme

पिछले साल लंपी स्किन बीमारी (एलएसडी) की वजह से देश के पशुधन पर पड़े व्यापक असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे रक्षात्मक टीकाकरण में तेजी लाएं और साथ ही वेक्टर मैनेजमेंट, जानवरों की साफ सफाई जैसे इससे बचाव के अन्य कदम उठाएं।

मॉनसून सीजन आने के कई सप्ताह पहले केंद्र का यह परामर्श आया है, जिससे इस संक्रमण को रोका जा सके।

कुछ सप्ताह पहले जारी परामर्श में केंद्र सरकार ने कहा है, ‘एलएसडी का 100 प्रतिशत प्रभावी और स्थाई उपचार अब तक नहीं पता चल सका है। टीकाकरण एलएसडी रोकने का एक प्रभावी विकल्प है। इसे देखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी जाती है कि वे सालाना रक्षात्मक टीकाकरण की तैयारियां तत्काल शुरू कर दें और इसके नियंत्रण के लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए दिशानिर्देशों के मुताबिक काम करें।’

इसमें कहा गया है कि पंचायतों और नगर निकायों और स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल का उचित तरीका विकसित किया जाना चाहिए, जिससे कि टीकाकरण सहित साफ सफाई और बॉयोसिक्योरिटी के उचित कदम उठाए जा सकें।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement