facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 2:11 PM IST
Vande Bharat Express

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कुछ अज्ञात लोगों ने रेलवे यार्ड में खड़ी नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे पर पथराव किया, जिससे उसकी खिड़की का शीशा टूट गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच चलाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसे 15 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई जानी है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कंचारपालेम में कोच परिसर के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने बुधवार रात कथित तौर पर शरारत में ट्रेन के एक डिब्बे पर पथराव किया, जिससे उसकी खिड़की का शीशा टूट गया। घटना की जांच में विशाखापत्तनम पुलिस भी अब आरपीएफ के साथ शामिल हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस का एक रेक रखरखाव संबंधी जांच के लिए बुधवार को चेन्नई से विशाखापत्तनम पहुंचा था। अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम में रेक को कंचारपालेम स्थित नए कोच परिसर में ले जाया गया था, जहां यह घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, पथराव में ट्रेन की एक खिड़की का शीशा पूरी तरह से टूट गया, जबकि दूसरे में मामूली दरार आई। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे पथराव करने वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 1:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement