facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संरचनात्मक सुधारों से निवेश के लिए वैश्विक स्तर पर आकर्षक स्थल बना हुआ है भारत: सीतारमण

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 2:36 PM IST

संरचनात्मक सुधार करने के भारत के रूख से देश वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए आकर्षक स्थल बना हुआ है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थिति में है। यही वजह है कि आने वाले वर्षों में भारत तेज रफ्तार से वृद्धि करेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के विचार समूह ‘पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स’ में यह कहा।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि 2014 में डॉलर के संदर्भ में 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक की भारत की यात्रा वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बीच वृद्धि में लगातार तेजी लाने वाली रही है।

‘कठोर वित्तीय परिस्थितियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था का जुझारुपन’ विषय पर वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को वैश्विक व्यापार और वित्तीय प्रवाह के साथ एकीकृत किया है और इसके साथ ही भारतीय परिवारों के लिए उच्च जीवन स्तर और जीवन की गुणवत्ता में सुधार भी सुनिश्चित किया है।

सीतारमण ने कहा, ‘‘अवसंरचनात्मक सुधारों के रूख से भारत का वैश्विक स्तर पर निवेश के लिहाज से आकर्षक स्थल बने रहना सुनिश्चित हुआ। घरेलू स्तर पर मध्यम वर्ग की खपत बढ़ने से, सरकार के अवसंरचना पर जोर देने, टिकाऊ वित्तीय स्थिति और घरेलू संस्थागत निवेशकों के उत्साही वर्ग से इसे समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत अच्छी स्थिति में है और बीते नौ वर्षों में लिए गए समझदारी भरे नीतिगत फैसलों की वजह से आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी।

‘अमेरिका भारत कारोबारी परिषद’ के गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि भारत एक निष्पक्ष एवं पारदर्शी अर्थव्यवस्था की जरूरतों पर खरा उतरता है। अमेरिका के व्यवसायियों से भारत में निवेश करने का अनुरोध करते हुए

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा सरकार वैश्विक उद्योग के लिए भारत की वृद्धि में भागीदार बनने के अवसरों का सृजन कर रही है।’’ सीतारमण ने निवेशक समुदाय को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे देश में मौजूदा और आने वाले समय में मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement