facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं घटीं, लेकिन मध्य प्रदेश नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा

Advertisement

पंजाब-हरियाणा में राहत: पराली की आग बुझी, पर क्यों भड़क रही है MP में?

Last Updated- December 01, 2025 | 3:29 PM IST
stubble burning

धान कटाई का सीजन जैसे-जैसे अंत की ओर बढ़ रहा है, पराली जलाने की घटनाओं में लगातार कमी आ रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में 15 सितंबर से पराली जलनी शुरू होती है और 30 नवंबर तक यह काम जारी रहता है।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) से 29 नवंबर तक के आंकड़ों से पता चलता है कि इस अवधि में पंजाब में धान की पराली जलाने की केवल 5112 घटनाएं दर्ज की गईं, जो पिछले की 15 सितंबर से 29 नवंबर तक की तुलना में लगभग 53 प्रतिशत कम रहीं।

इसी तरह हरियाणा में भी पराली जलाने की घटनाएं लगभग समान प्रतिशत से घटकर 659 रह गईं। लेकिन इस बीच, मध्य प्रदेश पराली जलाने का नया गढ़ बन कर उभरा है, जहां 29 नवंबर तक 16,907 घटनाएं दर्ज की गईं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 3.3 प्रतिशत अधिक है। खास बात यह कि राज्य में इस साल धान की पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। देश भर में लगातार प्रयासों के कारण पराली जलाने की घटनाओं में लगभग 13 प्रतिशत की कमी आई है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement