facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नहीं रहे भारतीयों को रंगों से रूबरू कराने वाले सुभाष दांडेकर

Advertisement

उन्होंने अपने पिता दिगंबर दांडेकर से कैमलिन का कार्यभार संभाला था जिसकी शुरुआत 1931 में स्याही बनाने वाली कंपनी के तौर हुई थी।

Last Updated- July 16, 2024 | 11:23 PM IST
Subhash Dandekar

कोकुयो कैमलिन के मानद अध्यक्ष सुभाष दांडेकर का सोमवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। दांडेकर को देश के कलाकारों और छात्रों के जीवन में ऐसे वक्त में रंग लाने के लिए जाना जाता है जब देश रंगों का आयात किया करता था। उन्होंने अपने पिता दिगंबर दांडेकर से कैमलिन का कार्यभार संभाला था जिसकी शुरुआत 1931 में स्याही बनाने वाली कंपनी के तौर हुई थी और बाद में इसने दफ्तरों से जुड़े स्टेशनरी का सामान बेचना शुरू कर दिया था।

दांडेकर के कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कारोबार का विस्तार करने के साथ ही छात्रों और कलाकारों दोनों के लिए रंगों की पेशकश की। दांडेकर के भाई और कंपनी के चेयरमैन दिलीप दांडेकर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘जब उन्होंने 1964 में रंगों के कारोबार की शुरुआत की तब देश में रंग नहीं बनाए जाते थे बल्कि इन रंगों का आयात भारत में किया जाता था।’

अपने भाई का जिक्र करते हुए दांडेकर ने बताया कि उन दिनों कलाकार कैमलिन के रंगों का इस्तेमाल करने को लेकर सहज नहीं थे क्योंकि उन्हें इसकी गुणवत्ता पर संदेह था। लेकिन उनके भाई ने कलाकारों को आश्वस्त किया कि वे कैमलिन के रंगों का इस्तेमाल पेंटिंग में करें और कंपनी उनकी पेंटिंग की गारंटी लेती है कि ये रंग लंबे समय तक बने रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘हमारे उत्पाद की खूबी यह है कि यह सभी उम्र वर्ग के लिए है ताकि ग्राहक हमारे ब्रांड से जुड़ सकें और सुभाष का यही सपना भी था। उन्होंने लेखन सामग्री का भी विस्तार किया।’ मंगलवार को कोकुयो कैमलिन का बाजार पूंजीकरण 1,555.31 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement