facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugamya Bharat App: 1,400 से अधिक शिकायतों का समाधान, AI से लैस नए वर्जन की तैयारी

Advertisement

ऐप की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने ऐप को पुनः डिजाइन करने तथा इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) विशेषताएं शामिल करने की योजना बनाई है।

Last Updated- September 08, 2024 | 10:05 PM IST
Sugamya Bharat App: More than 1,400 complaints resolved, preparation for new version equipped with AI ,400 से अधिक शिकायतों का समाधान, AI से लैस नए वर्जन की तैयारी

Sugamya Bharat App: केंद्र सरकार के ‘सुगम्य भारत’ मोबाइल ऐप की 2021 में शुरुआत होने के बाद से अब तक इसमें सुलभता से जुड़ी 1,400 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं हैं जिनमें से लगभग 75 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। ‘सुगम्य भारत’ ऐप दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सहायता के लिए बनाया गया है और इसके जरिये उपयोगकर्ता सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, परिवहन और भवनों में सुलभता संबंधी समस्याओं की शिकायतों के लिए फोटो अपलोड कर सकते हैं।

सूचना का अधिकार (आरटीआई) के प्राप्त जवाब में यह पता चला कि 2021 से 2024 के बीच ऐप पर 1,441 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,081 मामलों को संबंधित प्राधिकारियों को भेजकर उनका समाधान किया गया। आरटीआई पर प्राप्त जवाब से पता चला कि 2021-22 की अवधि में 647 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 567 का समाधान किया गया। अगले वर्ष, 530 शिकायतें दर्ज की गईं और 391 का समाधान किया गया। ऐप में 2023-24 में 264 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 123 का समाधान किया गया।

ऐप की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने ऐप को पुनः डिजाइन करने तथा इसमें आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) विशेषताएं शामिल करने की योजना बनाई है। ‘दिव्यांगजन मामलों’ के विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्नत सुगम्य भारत ऐप दिव्यांगजनों के लिए एक व्यापक मंच बनेगा जिसमें एआई संचालित चैटबॉट होगा। दिव्यांगजन अधिकार कार्यकर्ता डॉ. सतेंद्र सिंह ने कहा कि ऐप के पुराने संस्करणों में तकनीकी सीमाएं थीं, खास तौर पर दृष्टिबाधित लोगों के लिए। उन्होंने कहा, ‘यह एक कमी थी, लेकिन वे इसे दूर करने के प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 8, 2024 | 10:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement