facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लाभ कमाने वाली संस्थाओं को महंगाई भत्ता और अन्य बकाया जारी करने का निर्देश दिया गया: Himachal CM Sukhu

Advertisement

अराजपत्रित कर्मचारियों और शिक्षकों के विभिन्न संघों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ सुक्खू की बातचीत के बाद जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

Last Updated- August 24, 2024 | 8:03 PM IST
Sukhvinder Singh Sukhu
Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि राज्य में लाभ कमाने वाले बोर्ड और निगमों को अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व अन्य बकाया जारी करने के लिए कहा गया है।

अराजपत्रित कर्मचारियों और शिक्षकों के विभिन्न संघों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ सुक्खू की बातचीत के बाद जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने यूनियनों के प्रतिनिधियों को यह भी बताया कि राज्य सरकार राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर महंगाई भत्ते (डीए) और अन्य कर्मचारी लाभ जारी करेगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वह एक महीने में राज्य की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद सितंबर के अंत में उनके साथ बैठक की जाएगी।

तीन यूनियनों – हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवा संघ और शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पिछली भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के डीए की किस्तें रोक दी थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों को 7 प्रतिशत डीए जारी किया है। इसके अलावा, 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनभोगियों को पूरा बकाया भुगतान किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - August 24, 2024 | 7:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement