facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Summer Sales: कोल्ड ड्रिंक, AC की बिक्री 40 फीसदी बढ़ेगी!

Advertisement

रमज़ान और आम चुनावों के कारण भी ठंडे पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि इस दौरान इनकी खपत अधिक होगी।

Last Updated- March 13, 2024 | 11:33 PM IST
पारा बढ़ने से बेवरेज कंपनियां खुश, कोल्ड ड्रिंक और AC की बिक्री 40 फीसदी बढ़ने की उम्मीद Beverage, air conditioner sales may jump up to 40% as mercury surges

ठंडे पेय पदार्थों और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु कंपनियों को उम्मीद है कि इस बार पिछले साल से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका के कारण मांग भी बढ़ी रहेगी। पिछले साल बेमौसम बारिश के कारण तापमान में कमी रही, जिसने इस वस्तुओं की बिक्री को प्रभावित किया। विनिर्माताओं को उम्मीद है कि इस साल बिक्री 15 से 40 फीसदी ज्यादा होगी।

रमज़ान और आम चुनावों के कारण भी ठंडे पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि इस दौरान इनकी खपत अधिक होगी। आईटीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (डेरी ऐंड बेवरिजेज) संजय सिंघल ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हम लोगों की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं और हमने पिछले एक साल के दौरान कई नए उत्पाद भी पेश किए हैं। इनमें नारियल पानी और फलों का रस शामिल है।’

रसना बनाने वालों को उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में इस साल मांग 15 से 20 फीसदी अधिक रहेगी। रसना समूह के अध्यक्ष फीरोज खंबाता ने कहा, ‘गैस सिलिंडर की कीमतों में कमी होने से लोग अब उस पैसे का उपयोग रोजमर्रा की तुरंत खपत वाले सामान खरीदने में करेंगे।’

मदर डेरी ने क्षमता विस्तार पर 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है और कंपनी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक आइसक्रीम प्लांट भी शुरू किया है। प्रमुख डेरी कंपनी ने इस साल गर्मी में 15 से 20 नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है।
मदर डेरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा, ‘हम अपने आइसक्रीम खंड में नए और बेहतर स्वाद वाले उत्पाद उतारने को तैयार हैं। इस बार हम तिल कुल्फी पेश करेंगे।

हम अगले एक से डेढ़ महीने में ग्रीक दही भी बाजार में उतारेंगे।’ कंपनी को उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में इस साल बिक्री 25 से 30 फीसदी तक बढ़ेगी। बंदलिश ने कहा, ‘जैसे ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा, हम आइसक्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क, छाछ सहित सभी श्रेणियों में बढ़ोतरी देखने लगेंगे।’

डाबर भी इस साल गर्मी को लेकर उत्साहित है। कंपनी विभिन्न श्रेणियों में नए उत्पाद पेश करने वाली है। डाबर इंडिया के बिक्री प्रमुख अंशुल गुप्ता ने कहा, ‘हमने भंडार बनाना शुरू कर दिया है।’ कंपनी पंतनगर के अपने प्लांट में क्षमता विस्तार पर काम कर रही है। गुप्ता ने कहा, ‘इसके अलावा बेवरिजेज के लिए इंदौर में और फ्रूट बेवरिजेज के लिए जम्मू में एक इकाई स्थापित की गई है।’

टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु कंपनियों को भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस बार गर्मियों में एयर कंडीशनर (AC) और फ्रिज की मांग में 20 फीसदी का इजाफा होगा। त्योहारी सीजन के बाद हमने देखा है कि बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है।’

विजय सेल्स के प्रबंध निदेशक नीलेश गुप्ता ने कहा, ‘इस साल हमें उम्मीद है कि मूल्य के हिसाब से 15 फीसदी से अधिक और मात्रा के हिसाब से 12 फीसदी ज्यादा बिक्री होगी।’

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement