facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बैंक ऑफ बड़ौदा का लोन उतारेंगे Sunny Deol, बकाया राशि चुकाने की पेशकश की

Advertisement

बैंक की ओर से रविवार को जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा गया कि बैंक मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी विला की संपत्ति कुर्क की है।

Last Updated- August 21, 2023 | 10:50 PM IST
bob, Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिल्म अभिनेता सनी देओल की जुहू स्थित संपत्ति की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया है। सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता ने कहा कि अभिनेता ने बकाया राशि चुकाने के लिए बैंक से संपर्क किया है।

बैंक ने रविवार को ई-नीलामी के माध्यम से 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए नोटिस जारी किया था। 25 सितंबर को नीलामी की तिथि तय की गई थी।

फिल्म अभिनेता सनी देओल का सनी विला मुंबई के जूहू में गांधीग्राम रोड पर 599.44 वर्गमीटर में फैला है। देओल पंजाब के गुरुदासपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं।

सोमवार को नोटिस वापस लेने के तकनीकी कारणों के बारे में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रवक्ता ने विस्तार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले कुल बकाया कितनी राशि वसूली जानी है यह स्पष्ट नहीं था। बिक्री नोटिस सिक्योरिटी इंटरेस्ट (इन्फोर्समेंट) रूल्स 2002 के नियम 8(6) के तहत संपत्ति पर सांकेतिक कब्जा पर आधारित था।

बैंक ने विला के कब्जे के लिए 1 अगस्त को मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट को आवेदन दिया था, जिसकी अनुमति अब तक नहीं मिली है। उधारकर्ता ने बताया है कि चूंकि वह संपत्ति फिलहाल इस्तेमाल में है इसलिए बिक्री की कार्रवाई कब्जा लेने के बाद सरफेसी कानून के प्रावधानों के तहत शुरू की जाएगी।

बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि कर्जदार ने बकाया चुकाने के लिए बैंक से संपर्क किया है। साथ ही सनी देओल के मैनेजर ने भी बकाया चुकाने के लिए उठाए गए कदम की पुष्टि की।

नीलामी नोटिस के अनुसार ऋण की गारंटी सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड और अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल ने दी थी। बैंक ने नोटिस में कहा था कि नीलामी को रोकने के लिए उधारकर्ता और गारंटर के पास किसी भी संपत्ति की बिक्री से पहले बैंक के साथ बकाया राशि का निपटान करने का विकल्प है।

बैंक ने प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अन्य मामलों में भी अपनाई जाने वाली सामान्य प्रथा के तहत बिक्री नोटिस वापस ले लिया गया है।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement